अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जनवरी 2017 से व्‍हाइट हाउस छोड़ देंगे। ऐसे में ओबामा ने पहले ही अपने सपनों का घर ले लिया है। कहा जा रहा है कि ओबामा का ये बंगला बेहद खूबसूरत है। यह वॉशिंगटन डीसी के सबसे शानदार एरिया कैलोरेमा में बना है। अब आपका भी मन हो रहा होगा दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्‍ट्रपति का बंगला देखने का। तो आइए हम दिखाते हैं आपको ओबामा के सपनों का घर...

बेहद शांत जगह
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वॉशिंगटन डीसी के सबसे शानदार एरिया कैलोरेमा में नया घर लिया है। कहा जाता है कि कैलोरामा वॉशिंगटन का बेहद शांत और सुरक्षित इलाका है। जिससे ओबामा ने इसी जगह को चुना है। इसके अलावा यहां पर भव्य इस्लामिक सेंटर और कई देशों के दूतावास भी हैं। ओबामा का यह घर बाहर से देखने में जितना सुंदर है उतना ही अंदर से भी है। उनका यह घर 8200 स्क्वेयर फीट में बना है। इस नए घर में 9 बेहद खूबसूरत बेडरूम बने हैं। इसके अलावा इसमें 8 बाथरूम हैं। इस मकान का कंस्ट्रक्शन 1928 का है।



लीज पर लिया

ओबामा ने यह मकान जॉय लॉकहर्ट से लीज पर लिया है। जॉय लॉकहर्ट डेमोक्रैटिक राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के प्रेस सचिव रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि जॉय लॉकहर्ट ने यह बंगला 2014 में 53 लाख डॉलर में खरीदा था। जिसकी कीमत अब करीब 63 लाख बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस घर में ओबामा के साथ वही लोग रहेंगे जो अभी व्हाइट हाउस में उनके साथ है। पत्नी मिशेल और दो बेटियों के अलावा उनकी सास मेरियन रॉबिनसन भी उनके साथ रह रही हैं।

यहां भी पढ़ें: ऐवरेस्ट फतह करने वाली विश्व की पहली महिला का निधन, इन बातों से रहेंगी हमेशा याद...

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra