कुछ दिनों से मुंबई एयरपोर्ट पर सेलीब्रीटी कपल्स अकसर एक दूसरे का हाथ पकडे़ दिख जाते हैं। इस बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी एयरपोर्ट पर एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए। यहां देखें उनकी ये प्यार भरी तस्वीरें और जानें और कौन से सेलेब कपल्स एयरपोर्ट पर हाथ थामें नजर आए।


कानपुर। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए। मालूम हो कि दोनों की शादी की तारीख 10 नवंबर बताई जा रही है। हलांकि ये ऐसे पहले कपल नहीं हैं जो खुल्लम-खुल्ला हाथ पकड़ कर फैंस को हिंट दे रहे हैं। - बी टाउन से अकसर दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रहती हैं पर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हलांकि की इस कपल के पहले प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस भी एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ चुके हैं।
- हाल ही में खबर आई कि प्रियंका चोपडा़ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग दो महीने पहले ही गुपचुप सगाई कर ली है और अब सितंबर में शादी भी रचाने जा रही हैं। इन दिनों अकसर प्रियंका और निक एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ जाते हैं।


- सोनम और आनंद आहुजा की शादी बी टाउन की सुर्खियों में महीने भर छाई रही। उसके बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल अकाउंट के नाम एक दूसरे के नाम पर रख लिए। शादी के बाद दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं जिनमें वो एक दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं। - प्रियंका और निक जोनस की तरह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी ऐसे सेलेब कपल हैं जो एक दूसरे को सरेआम प्यार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों हाल ही में लंदन ट्रिप पर गए थे और अब इंग्लैंड में हॉलीडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। - कभी एक दूसरे का हाथ न छोड़ने वाले बॉलीवुड के इन फेमस कपल्स में मिलिंद सोमन और उनकी 25 साल छोटी पत्नी अंकिता कंवर का नाम भी शामिल है। उम्र में बडा़ अंतर होने की वजह से अपनी ही शादी में कंट्रोवर्सी का शिकार हुए मिलिंद-अंकिता अकसर एक दूसरे का हाथ थामें दिख ही जाते हैं।   प्रियंका-निक के बाद अब दीपिका-रणवीर भी हाथों में हाथ डाले दिखे, शादी की डेट हुई कनफर्मरणवीर सिंह से सोनम कपूर का ये रिश्ता जान चौंक जाएंगे आप, जानें अनसुने बातें बचपन की दुर्लभ तस्वीरों के साथ

Posted By: Vandana Sharma