जिस दिन सुबह प्रियंका चोपडा ने गोल्डन ग्लोब्स समारोह में धूम मचायी उसी शाम समारोह की आफ्टर पार्टी में दीपिका पादुकोण ने सरप्राइज एंट्री की और अपने पीले गाउन में पार्टी पर छा गयीं। दीपिका अपनी फिल्‍म 'ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के प्रमोशन के लिए वहां पहुंची थीं। खास बात ये थी कि प्रियंका और दीपिका एक ही ड्रेस डिजाइनर की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।

सोशल साइट्स पर शेयर हुई तस्वीर
दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ सैंडर केज' फिल्म का प्रचार कर रही हैं। इसी सिलसिले में वे गोल्डन ग्लोब्स इनस्टाइज पार्टी में पीले रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में पंहुची और देखते देखते पूरे माहौल पर छा गयीं। इस मौके दीपिका की तस्वीर उनके स्टाइलिस्ट शालीन नथानी ने अपनी पिक्चर शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। दीपिका ने फैशन डिजाइनर राफ लॉरेन का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था और उसके साथ बेहद हल्का मेकअप किया था। उन्होंने ज्वैलरी भी नाममात्र को कैरी की थी, दीपिका के कान में बस पर्ल के ईयरिंग्स नजर आ रहे थे इसके अलावा वे कोई ज्वेलरी नहीं पहने थीं।
Birthday special: दीपिका पादुकोण के ये वीडियो याद हैं आपको

दीपिका पादुकोण के इन दस अवतारों से होंगे आप अनजान


प्रियंका भी नजर आयी थीं इस समारोह में   
2 017 में बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस हॉलीवुड फ़िल्मों में डेब्यु कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका,  दोनों ही 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में पहुंची थीं। प्रियंका दीपिका से पहले सुबह इस कार्यक्रम पहुंची और उन्होंने भी हाथ की कशीदाकारी से बना फैशन डिजाइनर राफ लॉरेन का ही डिजाइन किया इुआ गोल्डन गाउन पहना था और साथ में डार्क मैरून लिपिस्टिक यूज की थी। आमतौर पर बालों को टाई करके रखने वाली प्रियंका यहां डिफरेंट लुक में बाल खोले नजर आयीं। जब दो खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस एक ही इंटरनेशनल  शो में नजर आएं तो कम्पेरिजन किया ही जाता है,  लेकिन बाजीराव मस्तानी स्टार्स ने इंटरनेशनल फ़िल्मों में साथ डेब्यु तो किया ही एक ही शो में शानदार एंट्री करके बॉलीवुड का नाम भी रोशन किया। जहां दीपिका 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से हॉलीवुड डेब्यू करेंगी वहीं देसी गर्ल 'बेवॉच' फ़िल्म में नजर आएंगी। दीपिका की फिल्म पहले 14 जनवरी को रिलीज हो रही है जबकि प्रियंका की फिल्म 26 मई को रिलीज होगी।
बॉलीवुड में एक ऐसा डॉयरेक्टर है जिसको कभी न नहीं बोल सकतीं प्रियंका

 

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk

Posted By: Molly Seth