प्रियंका चोपडा़ की शादी के बाद अब उनकी कजन परिणीति चोपडा़ की शादी की खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं। यहां जाने क्या है परिणीति चोपड़ा की शादी का पूरा मामला...


features@inext.co.in  KANPUR: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ही दिन पहले ही निक जोनस से शादी की है, जिसमें उन्होंने जमकर एंज्वॉय किया। रिपोट्र्स के मुताबिक, अब वह खुद भी जल्द ही अपने ब्वाॅयफ्रेंड चरित देसाई के साथ शादी कर सकती हैं। हालांकि अभी इस बात की परिणीति याचरित में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा हैं। सोर्सेज के मुताबिक 2017 की शुरुआत से ही दोनों के अफेयर के र्यूमर्स चल रहे हैं। यहां मिले थे पहली बार
दोनों पहली बार 2016 में ड्रीम टीम टुअर के दौरान मिले थे। यहीं से दोनों में प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। चरित को अक्सर प्रियंका की फैमिली फोटोज में भी देखा जाता है। चरित, ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'अग्निपथ' के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। अब सवाल ये है कि क्या बहन प्रियंका की तरह ही परिणीती चोपडा़ भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी।अनुराग बसु-परिणीती चोपडा़ खुद से जुडी़ इन अफवाहों पर भड़के, गुस्से में कह डालीं ये बातेंइस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी परिणीति!

Posted By: Vandana Sharma