इन दिनों लाॅकडाउन के दौरान घर पर बैठे बोर हो रहे हैं। वहीं रामायण और महाभारत के रिपीट टेलिकास्ट की वजह से लोगों को जरा आरामा है। इसलिए दूर्दशन ने अपन सभी पुराना सीरियलों के साथ- साथ अब श्री कृष्ण धारावाहिक के रिपीट टेलिकास्ट का भी फैसला ले लिया है।

कानपुर। इन दिनों लाॅकडाउन में लोग किस तरह घर पर समय बिताएं इसके लिए उन्हें बहुत सारे तरीके खोजने पड़ रहे हैं। हालांकि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत शुरु होने के बाद लोगों को इसका जवाब मिल गया था पर अब एक और खुश खबरी सामने आई है। जहां दूरदर्शन पर एक और कई 90 के दशक के नाटकों की रिपीट टेलिकास्ट हो रहा है वहीं श्री कृष्णा भी शुरु होने वाला है। रामायण खत्म होते ही उसकी जगह पर उत्तर रामायण शुरु हो गया। हालांकि उत्तर रामायण के खत्म होने के बाद श्री कृष्णा शुरु होगा।

GOOD NEWS for our Viewers!!
COMING SOON! #ShriKrishna on your favourite channel @DDNational.#StayHome pic.twitter.com/Bm0WW8HnFj

— Doordarshan National (@DDNational) April 23, 2020

जल्द होगा टेकिकास्ट

इस बात की जानकारी दूरदर्शन की ट्वीट के माध्यम से पता चली। दरअसल दूर्शन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से श्री कृष्णा का टीजर जैसा एक छोटा सा वीडियो जारी किया गया है। जिस पर लिखा है, 'श्री कृष्णा जल्द आ रहा है डीडी नेशनल पर।' इस पोस्ट पर दूरदर्शन ने कैप्शन लिखा, 'हमारे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। कमिंग सून... श्री कृष्णा आपके पसंदीदा चैनल डीडी नैशनल पर आने वाला है। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।'

Posted By: Vandana Sharma