- बुद्धा कॉलोनी के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में जॉब करती है मधु

- अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं ने की सुसाइड की कोशिश

PATNA CITY : पहले अफेयर हुआ, फिर मैरेज की। विश्वास और भरोसे के साथ कई साल एक छत के नीचे रहे। इसके बाद हसबेंड ने चुपके से सेकेंड मैरेज कर ली। महिला को अपने हसबेंड की करतूत का पता चला तो सन्न रह गई। हसबेंड के सेकेंड मैरज की बात जानने के बाद महिला टूट गई और डिप्रेश हो गई। इसके बाद उसने खुद का जीवन खत्म करने की ठानी और हाथ की नस काटने का प्रयास किया। इसी प्लान के तहत सुसाइड करने के लिए शनिवार को गांधी सेतु पहुंची। सेतु के पाया नंबर ब्ब् के पास से वह गंगा नदी में छलांग लगाने जा ही रही थी कि ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़कर आलमगंज थाने के हवाले कर दिया।

9 साल पहले हुआ था प्यार

आलमगंज थाने में बने स्पेशल वीमेंस सेल में महिला को रखा गया। जहां उससे से पूछताछ हुई। उसकी परेशानियों व सुसाइड के प्रयास के कारणों के बारे में पूछा गया। महिला ने अपना नाम मधु बताया। मूल रूप से वह झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली है। वर्तमान में पटना बुद्धा कालोनी इलाके में रह रही है। एक हॉस्पीटल में वह जॉब करती है। उसने बताया कि 9 साल पहले भूषण से प्यार हुआ। दोनों ने शादी कर ली। पटेल नगर में उसकी मोटर पा‌र्ट्स की दुकान है।

भ् साल से रह रहे थे अलग

मधु के अनुसार उसे एक बेटी हुई, जिसकी उम्र अभी 9 साल है। कई साल दोनों एक ही छत के नीचे रहे लेकिन पिछले भ् सालों से भूषण अलग रहने लगा। वह अपने पैरेंट्स के साथ रह रहा था। धीरे-धीरे उसके बर्ताव में भी बदलाव होने लगा। चुपके से उसने दूसरी शादी भी कर ली। दूसरी शादी के बाद उसका 9 महीने का बच्चा भी है।

लीव इन रिलेशन में थे

काउंसलर श्वेता कुमारी और आलमगंज थाने की पुलिस ने भूषण को आलमगंज थाना बुलाया। पूछताछ के दौरान भूषण ने मधु के साथ मैरेज की बात से इनकार किया और कहा कि हम लोग लीव इन रिलेशनशिप के तहत रह रहे थे। हालांकि उसने ये जरूर कबूल किया मधु से हुई 9 साल की बेटी उसी की है।

पुलिस ने लिया हिरासत में

देर शाम तक मामले में कोई नतीजा नहीं निकलने की वजह से पुलिस ने भूषण को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही उसके पैरेंट्स को थाने बुलाया है। रविवार को ही इस पूरे मसले पर हल निकलने की संभावना है।

खाजेकलां घाट पर किया प्रयास

दूसरी ओर सोनार टोली की रहने वाली महिला मंजू देवी ने खाजेकलां घाट पर गंगा में डूबकर सुसाइड करने की कोशिश की। महिला गंगा नदी में पूरी तरह से उतर चुकी थी। महिला को डूबता देख, कुछ लोग उसे बचाने गंगा में कूद गए। थोड़े ही देर में लोगों ने महिला को गंगा से सही सलामत निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को इंफार्म किया। पुलिस के अनुसार फैमिली में डेली हो रहे झगड़े की वजह से महिला ने सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि महिला को फैमिली वालों के हवाले कर दिया गया है।

Posted By: Inextlive