एक समय था जब बडे़ पर्दे पर धर्मेंद्र और रेखा की जोडी़ सुपरहिट हुआ करती थी। वो दिन तो वापस नहीं आ सकते पर ये सुपरहिट जोडी़ एक बार फिर से बडे़ पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म में रेखा उनके साथ 'राफ्ता राफ्ता' गाने पर थिरकती नजर आएंगी। जानें कब और कहां साथ में दिखेगें रेखा और धर्मेंद्र।


इस फिल्म में देखेगीं साथखबरों के मुताबिक रेखा और धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना में ये जोडी़ साथ साथ नजर आएगी। इससे पहले करीब 45 साल पहले रेखा और धर्मेंद्र साथ नजर आए थे। इतने सालों बाद दोनों उसी पुराने गाने पर थिरकते नजर आएगें जिस पर दोनो ने सालों पहले गुनगुनाया था। वो गाना है राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लडी़ है। बता दें कि ये गाना साल 1973 की फिल्म कहानी किस्मत की में रेखा और धर्मेंद्र पर ही फिल्माया जा चुका है। राफ्ता राफ्ता गाना
राफ्ता राफ्ता गाना साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म कहानी किस्मत की का है। इस गाने पर उस वक्त भी रेखा और धर्मेंद्र की जोडी़ ने ही कमाल दिखाया था। इस बार फिर से दोनों इस गाने के रिमेक पर थिरकने को बेकरार हैं। खबरों के मुताबिक रेखा इस गाने पर अपने ठुमके दिखाने के लिए तैयार भी हो गई हैं।

Posted By: Vandana Sharma