PATNA : इंटरमीडिएट टॉपर्स घोटला मामले की जांच एसआईटी ने म् जून से ही शुरू कर दी थी। 7 जून से एसआईटी ने घोटले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करना भी शुरू कर दिया था। ख्7 जून तक एसआईटी ने घोटाले में शामिल बिहार स्कूल इग्जामिनेशन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद, उनकी पत्‍‌नी उषा सिन्हा, बोर्ड के पूर्व सेक्रेटरी हरिहर नाथ झा और वीआर कॉलेज के प्रिंसिपल बच्चा राय समेत ख्0 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यानी बीते ख्0 दिनों में एसआईटी ने हर दिन एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि भ् जून की रात कोतवाली थाना में टॉपर्स घोटले की एफआईआर दर्ज हुई थी। म् जून की सुबह डीजीपी पीके ठाकुर के निर्देश पर पटना के एसएसपी मनु महाराज की अगुआई में एसआईटी का गठन किया गया था।

इनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट का इंतजार

एसआईटी के रडार पर अभी कई लोग हैं। जिसमें कई तो बोर्ड और इंटरकाउंसिल के स्टाफ भी हैं। जिनकी पहचान कर ली गई है। दरअसल, लालकेश्वर के दामाद विवेक सहित आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने कोर्ट से वारंट जारी करने की मांग की है। कोर्ट से वारंट मिलते ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल विवेक फरार चल रहा है।

अब तक हुई इनकी गिरफ्तारी

क्। रंजीत मिश्रा, बीएसईबी स्टाफ

ख्। शंभूनाथ दास, बीएसईबी स्टाफ

फ्। अजित शक्तिमान, पीयू में एडहॉव टीचर

ब्। विशेश्वर यादव, बालक हाई स्कूल के प्रिंसिपल

भ्। संजीव सुमन, बोर्ड का स्टाफ

म्। विकास चन्द्रा, लालकेश्वर के बेटे का साला

7. लालकेश्वर प्रसाद, बोर्ड के पूर्व चेयरमैन

8. उषा सिन्हा, पूर्व विधायक व लालकेश्वर की पत्‍‌नी

9. प्रभात जायसवाल, लालकेश्वर को रिश्तेदार

क्0. अनिल सिंह, हिलसा का पूर्व प्रमुख

क्क्। संजीव कुमार, बीएसईबी स्टाफ

क्ख्। शैल कुमारी, जीएस कॉलेज हाजीपुर की प्रिंसिपल

क्फ्। बच्चा राय, वीआर कॉलेज का प्रिंसिपल

क्ब्। निशु राय, विशुन राय ट्रस्ट की मेंबर

क्भ्। रीता देवी, विशुन राय ट्रस्ट की मेंबर

क्म्। नंद किशोर राय, विशुन राय ट्रस्ट की मेंबर

क्7. शकुंतला, विशुन राय ट्रस्ट की मेंबर व कॉलेज की लेक्चरर

क्8. राम भूषण झा, बीएसईबी स्टाफ

क्9. प्रोडिकल गर्ल

ख्0. हरिहर नाथ झा, पूर्व सेक्रेटरी

Posted By: Inextlive