-आक्रोशित लोग प्रियंका के ससुरालवालों की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग

-12 अप्रैल को फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ था प्रियंका का शव

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद शांत हुए बस्तीवासी

-सिटी डीएसपी ने प्रियंका के ससुराल वालों से की पूछताछ

JAMSHEDPUR: नवविवाहिता प्रियंका कुमारी की मौत के मामले में उसके ससुर, सास व ननद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को बस्तीवासियों ने करीब डेढ़ घंटे तक बिरसानगर थाना का घेराव किया। थाना घेराव की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी के समझाने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद लोग शांत हुए। बिरसानगर निवासी धर्मेद्र कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी का शव क्ख् अप्रैल को फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया था। इसके बाद ससुरालवालों ने प्रियंका के मायके वालों को खुदकुशी कर लेने की जानकारी दी थी।

दहेज हत्या का आरोप

इसके बाद प्रियंका के पिता संतोष सिंह ने अपनी बेटी की दहेज के कारण हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए धर्मेद्र प्रसाद एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आक्रोशित बस्तीवासियों ने विगत बुधवार को बिरसानगर थाना का घेराव किया और प्रियंका के पति धमेंद्र के बिरसानगर आवास पर पहुंचे और वहां भी हंगामा कर पथराव किया। इस जानकारी पर पुलिस प्रियंका के पति धर्मेद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर थाना ले गई।

ससुराल वालों से पुछताछ

थाना परिसर में हंगामा शांत होने के बाद सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने धमेंद्र के बिरसानगर स्थित घर पहुंचे तथा प्रियंका के ससुर एवं सास से मामले की पूछताछ की। इस दौरान फांसी लगाने के बाद प्रियंका को हॉस्पिटल पहुंचाना वाले ऑटो ड्राइवर से भी डीएसपी ने कई सवाल किए। इस दौरान सिटी डीएसपी ने प्रियंका ते कमरे की छानबीन भी की।

फ्07 का केस दर्ज कर प्रियंका के पति के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। मामले में अनुसंधान करने के बाद साक्ष्य जुटाया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई। यह संदेहात्मक है। सभी गवाहों के बयान के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

-अनिमेष नैथानी, सिटी डीएसपी, जमशेदपुर

Posted By: Inextlive