भारत की महिला क्रिकेटर पूनम यादव को इस साल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूनम को ये अवार्ड दिया जाएगा। बता दें पूनम अर्जुन अवार्ड पाने वाली आगरा की पहली महिला खिलाड़ी होंगी।


आगरा : भारतीय महिला क्रिकेट में पिछले पांच सालों से लगातार बेहतर प्रदर्शन का फल पूनम यादव को मिला है। अपनी बॉल से दुनिया की बेहतरीन बल्लेबाजों को आउट करने वाली पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। यह अवार्ड 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में मिलेगा। यह अवार्ड पाने वाली ताजनगरी और यूपी की पहली महिला क्रिकेटर होंगी। शहर में 23 साल बाद किसी खिलाड़ी को यह पुरस्कार मिलने जा रहा है।नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 पाने वालों की लिस्ट -राजीव गांधी खेल रत्न - दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स) और बजरंग पूनिया (रेसलिंग)अर्जुन अवार्ड - रवींद्र जडेजा, पूनम यादव, मोहम्मद अनस याहिया, गुरप्रीत सिंह संधू, सोनिया लाथर, चिंगलेनसना सिंह, एस भास्करन, अजय ठाकुर, अंजुम मोदगिल, साई प्रनीथ, तजिंदर पाल सिंह, प्रमोद भगत, हरमीत देसाई, पूजा धांदा, फवाद मिर्जा, सिमरन सिंह, स्वप्न बर्मन, सुंदर सिंह गुर्जर और गौरव सिंह गिल।
द्रोणाचार्य अवार्ड - मोहिंदर सिंह ढिल्लों, संदीप गुप्ता और विमल कुमारद्रोणाचार्य अवार्ड (लाइफटाइम) - संजय भारद्वाज, रंबीर सिंह खोखर और मेजबान पटेलध्यान चंद अवार्ड - मनोज कुमार, सी लालरेमसंगा, अरूप बसक, नितिन किर्तने और मैनअुल फ्रेडि्क्स

Posted By: Inextlive