-खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए प्लेयर्स जमकर बहा रहे पसीना

-जनवरी 2020 में गुवाहाटी में आयोजित होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स

आगरा। एकलव्य स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में जिम्नास्ट प्लेयर्स कोच की गाइडेंस जमकर पसीना बहा रहे हैं। ये प्रैक्टिस खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड पर दावा ठोकने के लिए हो रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 09 जनवरी से गुवाहाटी में आयोजित होंगे। यूपी की टीम से आगरा से लगभग डेढ़ दर्जन जिम्नास्ट प्लेयर्स पार्टिसिपेट करेंगे। इन प्लेयर्स में ज्यादातर प्लेयर्स नेशनल टूर्नामेंट्स में अपना दमखम दिखा चुके हैं। अंडर-17 के जतिन तो जनवरी 2019 में हुए खेलो इंडिया में गोल्ड जीता था। इस बार भी जतिन गोल्ड पर निशाना साधने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। कोच राममिलन यादव प्लेयर्स के साथ ट्रेनिंग में बारीकी से नजर रख रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन में प्रैक्टिस कर रहे सभी प्लेयर्स की नजर खेलो इंडिया में मेडल्स पर है।

आगरा में हैं जिम्नास्टिक की बेहतरीन सुविधाएं

एकलव्य स्टेडियम में जिम्नास्टिक का हॉस्टल है। इसमें यूपी के 25 प्लेयर्स रहते हैं और ट्रेनिंग लेते हैं। ये प्लेयर्स यहां कंपटीशन क्वालिफाई करके यहां आए हैं। ये यूपी के बेस्ट प्लेयर्स में से हैं। एकलव्य स्टेडियम में जिम्नास्टिक के व‌र्ल्ड क्लास इक्विपमेंट हैं। यहां पर पिछले दिनों नेशनल स्कूल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का भी आयोजन हुआ था।

देश के प्रतिभाशाली जूनियर प्लेयर्स को तलाशने के लिए तीन साल पहले खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत की थी। इसके पहले संस्करण में आगरा के प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन से किया था और पदक जीते थे। दूसरे संस्करण में भी आगरा के प्लेयर्स ने पदक जीते। जिम्नास्टिक हॉस्टल में रह रहे जतिन ने गोल्ड जीता। अब तीसरे संस्करण में पदक जीतने की तैयारी है।

Posted By: Inextlive