- सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

- गलन भरी सर्दी, दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप

आगरा। शुक्रवार रातभर गलन भरी सर्दी और शनिवार सुबह बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इस सीजन में आगरा में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इससे आगरा सूबे का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

शाम को शीतलहर

सुबह कोहरा के साथ हुई और तेज सर्द हवा चलती रही। दोपहर 12 बजे के बाद बादल छा गए, गलन भरी सर्दी पड़ी। दोपहर दो बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली मगर, शाम को बादल छा गए और शीतलहर चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

घना कोहरा छाने के साथ सात डिग्री पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह घना कोहरा छा सकता है, 18 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है, अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 दिसंबर को धुंध छा सकती है।

प्रदेश के शहरों में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

खीरी - अधिकतम - 17.0

न्यूनतम - 9.8

मुरादाबाद - अधिकतम - 17.7

न्यूनतम - 12.0

आगरा - अधिकतम - 18.4

न्यूनतम - 13.4

मेरठ - अधिकतम - 18.6

न्यूनतम - 8.5

Posted By: Inextlive