थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बदहवास मिली छात्रा से दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से दबोच लिया। साथ ही ताजगंज क्षेत्र स्थित उस होटल पर ताला जड़ दिया जहां छात्रा को ले जाकर दरिंदगी की गई। वहीं हॉस्पिटल में एडमिट छात्रा की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।


आगरा (ब्यूरो)। सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी दर्श को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार रात उसे अलीगढ़ से पकड़ा। उस समय वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। पुलिस उसे अरेस्ट कर आगरा ले आई। आरोपी दर्श मूल रूप से सादाबाद का रहने वाला हैं। इंस्टाग्राम पर हुआ एक दूसरे से संपर्क पुलिस की गिरफ्त में आए दुष्कर्म के आरोपी दर्श ने बताया कि वह इंस्टाग्राम के माध्यम से छात्रा के संपर्क में आया। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी का दर्श का कहना है कि वह छात्रा को दोस्ती का भरोसा दिलाकर अपने साथ ले गया था। होटल स्टार इन में एंट्री पर आईडी की चेक
आरोपी दर्श से पूछताछ के पुलिस ने बताए गए होटल में गुरुवार को एंट्री रजिस्टर को चेक किया। जहां छात्रा और आरोपित की एंट्री नहीं पाई गई। दर्श ने बताया कि ताजगंज स्थित होटल स्टार इन उसके मिलने वालों का है। पुलिस टीम के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने भी होटल परिसर को चेक किया, इसके बाद बेसमेंट में बने होटल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया।


'पुलिस ने अलीगढ़ से दुष्कर्म के आरोपित को अरेस्ट किया है। इधर, हॉस्पिटल में भर्ती छात्रा की हालत में भी पहले से सुधार है। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।'- रोहन पी बोत्रे, एसपी सिटीagra@inext.co.in

Posted By: Agra Desk