आगरा। नगर निगम शहर में सॉलिड वेस्ट के प्रबंधन पर 16 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। नगर निगम के अफसरों का दावा है कि शहर के विकास के लिए 100 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। इस बार निगम शहर के विभिन्न कार्यो पर 52 करोड़ से ज्यादा की लागत से विकास कार्य कराएगा।

ऐसा तैयार होगा सॉलिड वेस्ट का प्रबंधन

सॉलिड वेस्ट के 10 कार्यो के प्रबंधन पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके 35 हाइड्रोलिक, बिंस बायो, डस्टबिन, इसमें 100 वार्डो में तीन प्रकार के कंटेनर रखे गए हैं। इसमें जीपीएस सिस्टम और डलाबघरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना प्रस्तावित है। शहर के 100 वार्डो में 1139 लिटर बींस कंटेनर हैं। इसमें शुरुआत चरण में 150 बींस में चिप लगाई जा चुकी है। सफाई कर्मचारियों को रिस्ट वॉच दी जाएंगी। शहर में 368 वाहन कचरा उठाने के प्रबंधन में लगाए गए हैं। इसमें 270 वाहनों में जीपीएस सिस्टम लग चुका है। इसमें 122 बड़े वाहन हैं। इस व्यवस्था में इजाफा किया जाएगा।

इन कार्यो पर खर्च होंगी 52 करोड़ से ज्यादा की धनराशि

शहर में 55 वार्डो में पेयजल व्यवस्था निराकरण के लिए 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें नई पाइप लाइन बिछाए जाने के साथ अन्य काम भी कराए जाएंगे। इसके अलावा अटल नवीन मोहल्ला योजना के अन्तर्गत विकास कार्यो पर 4.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सीवर लाइन पर 2 करोड़ से व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। शहर में शौचालय के निर्माण और रखरखाव के 15 कामों पर 3 करोड़ 21 लाख खर्च किए जाएंगे। शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर 3 करोड़ 71 लाख खर्च किए जाएंगे।

Posted By: Inextlive