- एयरक्राफ्ट कंपनी के दो प्रतिनिधियों ने लिया जायजा

- जूम एयर कंपनी शुरु करेगी सेवा

आगरा। 15 अगस्त के बाद रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत दिल्ली टू आगरा- जैसलमेर हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। मंगलवार को जूम एयर कंपनी के दो अधिकारियों ने सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट पहुंचकर भौतिक स्थितियों का जायजा लिया। इस बारे में सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रभारी डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए पहले 36 सीटर एयरक्राफ्ट संचालित किया जाएगा। इसके बाद उसकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी फ्लाइट

ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसमें थर्सडे, सेटरडे और संडे को संचालित किया जाएगा। इसके बाद बीकानेर तक चलाया जाएगा। अभी इस मामले में सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी से एनओसी लेना शेष है। ये दिल्ली से सुबह 7.45 डिर्पाचर करेगी। 8.45 बजे आगरा सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट पर अराइव करेगी। फिर आगरा से 9.15 बजे जैसलमेर के लिए डिर्पाचर करेगी। 10.45 बजे जैसलमेर अराइव करेगी। फिर जैसलमेर से 11.15 बजे बीकानेर के लिए डिर्पाचर करेगी। दोपहर 12 बजे बीकानेर अराइव करेगी। उसके बाद 12.30 बजे बीकानेर से जैसलमेर दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। जैसलमेर से 1.45 बजे आगरा को डिर्पाचर करेगी। 3.15 बजे आगरा अराइव करेगी। आगरा से 3.45 बजे दिल्ली को डिर्पाचर करेगी। 4.45 शाम को दिल्ली अराइव करेगी।

Posted By: Inextlive