AGRA (10 March): भारत में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन के लिए ऑस्ट्रेलियाई धावक पैट फार्मर ने फंड जुटाने का निश्चिय किया है। गुरुवार को उन्होंने पर्यटन अधिकारियों के साथ शहर की विभिन्न इमारतों का भ्रमण किया। अपनी पत्नी के साथ आगरा पहुंचे पैट फार्मर का जोरदार स्वागत किया गया। सुबह करीब छह बजे वह मेहताब बाग पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना की स्थिति को देख दुख प्रकट किया। इसके बाद वह करीब आठ बजे ताजमहल पहुंचे, जहां उन्होंने दो घंटे से अधिक समय बिताया। इस दौरान उन्होंने आगरा के लोगों को अन्य लोगों से बेहतर बताया। पैट फार्मर ने कहा कि आगरा में जो संरक्षित इमारत है इस धरोहर को संजोकर रखने की जिम्मेदारी आगरा के लोगों के साथ यहां रहने वाले नागरिकों की भी है। यह दौड़ 26 जनवरी को शुरू की, जिसको फार्मर ने स्पिरिट ऑफ इंडिया रन का नाम दिया।

चुरमुरा में समाप्त की दौड़

ऑस्ट्रेलियाई धावक पैट फार्मर ने शाम को मथुरा की ओर 40 किलोमीटर दौड़ने के बाद अपनी दौड़ समाप्त कर दी। आज रात ठहरने के बाद वह सुबह अपने गन्तव्य को रवाना होंगे। वह भारत में कुपोषण की की शिकार बालिका और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए करीब पांच लाख डॉलर का फंड जमा कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत

के संबंध होंगे मजबूत

पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पैट फार्मर ने होटल में वार्ता के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्ते को मजबूत करने के लिए मोदी की सराहना की। इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा, उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive