Bihar Assembly Elections से पहले लोकतांत्रिक जनता दल के मुख्य शरद यादव की बेटी आज कांग्रेस ज्वाइन करने वाली है। वह दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस का दामन थामेंगी और बिहार विधानसभा का चुनाव भी लड़ेगी।


नई दिल्ली (एएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस में शामिल होंगी। वह दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस का दामन थामेंगी और आगामी बिहार चुनाव में भी चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस उन्हें बिहारीगंज से उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में महागठबंधन का हिस्सा हैं। उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी ने महागठबंधन को छोड़ दिया और बसपा के साथ गठबंधन किया। वहीं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी NDA में शामिल हो गए हैं। एलजेपी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव


वहीं एनडीए गठबंधन में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने ऐलान किया कि वह उन सीटों से उम्मीदवार नहीं उतारेगी जिन पर भाजपा लड़ रही है लेकिन जनता दल (यूनाइटेड) के खिलाफ लड़ेगी। लोजपा उन 122 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को टिकट देगी, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि यह जदयू और लोजपा दोनों भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन में हैं। बिहार में जेडीयू 122 सीटों पर उतरेगी और बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।इन नेताओं ने थामा था लोजपा का दामन

बता दें कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) का दामन थाम लिया था। वरिष्ठ नेता उषा विद्यार्थी बीते बुधवार को नई दिल्ली में एलजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी प्रमुख चिराग पासवान की मौजूदगी में लोजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। ठीक इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए थे।

Posted By: Shweta Mishra