विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रियंका गांधी एक बार फिर असम का दाैरा करेंगी। इस दाैरान वह यहां पर तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी। 1 मार्च के बाद से चुनावों के लिए असम में प्रियंका की यह तीसरी यात्रा होगी।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले असम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत गठबंधन को गति देने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर चुनावी राज्य का दौरा करेंगी और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि प्रियंका शुक्रवार को असम का दौरा करेंगी और गोलपारा पूर्व, गोलगंज और सरुक्षेत्री क्षेत्रों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी। 1 मार्च के बाद से चुनावों के लिए असम में प्रियंका की यह तीसरी यात्रा होगी। वर्तमान में 126 विधानसभा क्षेत्रों में से 39 के लिए भाजपा शासित राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है।

तीसरा और अंतिम चरण 6 अप्रैल को 40 सीटों पर
27 मार्च को 47 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित पहले चरण में 81,09,815 मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। तीसरा और अंतिम चरण 6 अप्रैल को 40 सीटों पर होगा। परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि असम में महीने भर के व्यस्त चुनाव अभियान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मध्य प्रदेश के समकक्ष शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

भाजपा और कांग्रेस इन मुद्दों पर कर रही फोकस
राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी के प्रवक्ता गौव वल्लभ और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी के तमाम उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। चुनावों में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर प्रकाश डाल रही है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के पास महिला सशक्तिकरण के आम मुद्दे हैं। दोनों युवाओं को रोजगार और असमिया संस्कृति की रक्षा का दम भर रही हैं।

Posted By: Shweta Mishra