-पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद शहर में हुए तमाम कार्यक्रम, लोगों ने शेयर की प्रतिक्रिया

PRAYAGRAJ: पाकिस्तान में भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद से लोगों में जोश और जज्बा कायम है। इसी क्रम में बुधवार को सेना के शौर्य को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सलाम किया। उन्होंने कलेक्टर ऑफिस से तिरंगा यात्रा निकाली जो जगराम चौराहा होकर पुन: वापस डीएम कार्यालय पर समाप्त हुई। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ उप्र के प्रांतीय मंत्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी वीर जवानों के साथ हैं और तब वह कार्रवाई करें जब तक आतंकवाद का खात्मा न हो जाए। मौके पर संतोष मिश्रा, श्याम सूरत पांडेय, मौजी लाल रावत, बीके पांडेय आदि मौजूद रहे।

स्वागत योग्य है सेना का एक्शन

प्रगतिशील समाज पाटी की एक बैठक में पार्टी प्रमुख्यासुनील कुशवाहा ने कहा कि सेना की जवाबी कार्यवाही सराहनीय व स्वागत योग्य है। कहा कि देश की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम बहादुर, जिला महासचिव निष्ठा देव, जिला सचिव शिवबाबू गुप्ता, बसंत लाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

यह बोले युवा

इस कार्यवाही से इंडिया पाकिस्तान को संदेश देना चाहता है और वह पाक को मिला भी है। लेकिन वह इसे नहीं समझेगा क्योंकि पाकिस्तान के लोग लठमार भाषा समझते हैं।

-अनुराग सोनी

जय हिंद, जय हिंद का नारा होगा। हर कहानी में हीरो भारत होगा। पाकिस्तान के घर में घुसकर हर आतंकवाद को मारेगा। फिर से भारत में रामराज आएगा। मोदी जैसा नेता देश को शीर्ष पर लाएगा। उन शहीदों की आत्मा को शांति मिले जो देश के नाम कर गए अपनी जान। जय हिंद भारत माता के सपूतों की जय।

-ममता तिवारी

मैं इंडियन एयर पोर्ट के पायलट को सलाम करता हूं। इस कार्यवाही से भारत जो संदेश पाकिस्तान को देना चाहता है उसे मिला है। कि यह नया इंडिया है, घुसकर मारता है, बाप तो बाप होता है।

-डॉ। मेराज

हमारी फोर्स ने जिस तरह से आतंकवादी कैंप को तबाह किया उससे पाकिस्तान को पता चल गया होगा कि जो भारत को छेड़ेगा, उसे भारत नहीं छोड़ेगा। सौ के बदले 500 आतंकवादी मारे जाएंगे।

जयभीम सिंह

Posted By: Inextlive