संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज ने विदेश यात्रा के लिए एक खास पेशकश की है। उसने हवाई यात्रा के जरिए लंदन सिडनी न्यूयार्क और अबूधाबी जाने वालों के लिए मुंबई से दैनिक एक नयी उड़ान सेवा की शुरुआत की है। इस कंपनी ने एयरबस ए-380 विमान का परिचालन शुरू किया है। यह फ्लाइट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।


ये होंगे रूटदुनिया की बड़ी विमानन कंपनी में शीर्ष पर मौजूद सबसे बडी यात्री विमानन कंपनी एतिहाद ने एक खास पहल की है। कंपनी ने एयरबस ए-380 विमान का परिचालन शुरू किया है। जिसमें उसकी ये उड़ान अबुधाबी से रविवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुंबई पहुंची हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इस कंपनी के इस विमान का चौथा गतंव्य बन गया है। इससे पहले ये विमान लंदन, सिडनी और न्यूयार्क में उतरता था। जिसमें अब मुंबई से अबुधापी जाने के लिए लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। सबसे खास बात तो यह अगले महीने इस सीरीज में एक देश और बढ़ जाएगा। कंपनी एक जून से इस श्रृंखला में मेलबर्न को भी जोड़ देगी। जिससे यह विमान मुंबई से अबू धाबी और फिर लंदन होते हुए न्यूयॉर्क जाएगी पहुंचेगा। ऐसा है किराया
सबसे खास बात तो यह है कि जबर्दस्त सुविधाओं वाली फ्लाइट है। जिससे इसका किराया भी थोड़ा ज्यादा बताया जा रहा है। जिसमें मुंबई से अबू धाबी का किराया 3.31 लाख रुपये रखा गया है। इसके अलावा मुंबई से लंदन का किराया 17.25 लाख रुपये और मुंबई से न्यूयॉर्क का किराया 25.22 लाख रुपये है।  अपार्टमेंट की सुविधा से लैस इस विमान में आप अपने परिवार के साथ सप्रेट यात्रा कर सकते हैं। जिसमें तीन कमरों के इस अपार्टमेंट में लिविंग रूम, बेडरूम और शॉवर रूम जैसी सुविधाएं मिलेगी। इसमें एक बार में कुल 496 सवारियों के बैठने की जगह है। हालांकि इस विमान में यात्रियों को तीन कैटेगरी में सर्विस दी जाएगी।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra