ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहीं हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन किस जगह अपना बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी पढ़ें इस खबर में...


features@inext.co.in  

KANPUR: नवंबर का महीना 'जलसा' में बर्थडे सेलिब्रेशन का होता है। आज जहां ऐश्वर्या अपना 45वां बर्थडे मनाएंगी, वहीं 16 नंवबर को अराध्या 7 साल पूरे करेंगी। वैसे तो ऐश्वर्या अपना बर्थडे हमेशा धूमधाम से मनाती हैं, लेकिन इस साल घर पर ही बर्थडे मनाने का प्लान है। अभिषेक इस समय पश्चिम बंगाल में अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि संभव है कि वो ऐश्वर्या के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर रहे हों। 

'फन्ने खां' में अनिल कपूर के साथ आईं थीं नजर

फिल्म की बात की जाए तो ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खां के बाद कोई फिल्म नहीं आई है। इस फिल्म में अनिल कपूर, दिव्या दत्ता और राजकुमार राव थे। अभिषेक बच्चन के साथ उनकी फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। हम दिल दे चुके सनम, ताल, देवदास, गुरु, जोधा अकबर जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही वो कई बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। 

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के लिए, तो ये 10 बॉलीवुड स्टार्स भी इन वजहों से बने ग्लोबल आईकन


Posted By: Swati Pandey