राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। 20 अप्रैल को कोरोना वायरस पाॅजिटिव होने के बाद से राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।


नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख अजीत सिंह का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। उन्होंने हमेशा किसानों के हित में आवाज उठाई है। अजीत सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दाैड़ गई। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, मायावती और अन्य सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति व पीएम ने व्यक्त किया दुख
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की खबर से दुखी।उन्होंने हमेशा किसानों के हित में आवाज उठाई। एक जन प्रतिनिधि और मंत्री के रूप में, उन्होंने देश की राजनीति पर एक अलग छाप छोड़ी है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सिंह हमेशा किसानों के हितों के लिए समर्पित थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह हमेशा किसानों के हितों के लिए समर्पित थे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा थापश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेता अजीत सिंह का 20 अप्रैल को कोरोना वायरस पाॅजिटिव होने के बाद से राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।अजीत सिंह बागपत से सात बार के सांसद थे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में नागरिक उड्डयन, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे अजीत ने भारत लौटने और राजनीति में शामिल होने के लिए कंप्यूटर इंडस्ट्री छोड़ दिया था। अजीत सिंह 1986 में राज्यसभा सदस्य बने।

Posted By: Shweta Mishra