RANCHI: बीआईटी ओपी क्षेत्र में आजसू नेता रौशन लाल मेहता की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस रेस हो गई है। शुरुआती छानबीन में पुलिस ने आशंका जताई है कि रौशन की हत्या उसके पहचान वाले ने ही की है। हत्याकांड में किसी नजदीकी का ही हाथ है। हालांकि, पुलिस को यह इंफार्मेशन भी मिली है कि रौशन लाल मेहता की छवि दागदार थी, जो उसकी हत्या की वजह बनी। फिलहाल, पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है। गौरतलब हो कि आजसू पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष रौशन लाल मेहता की लाश गुरुवार दोपहर मिली थी।

हत्यारे का चला पता, सभी फरार

पुलिस ने हत्यारे का पता लगा लिया था। पर, रौशन लाल मेहता के भाई संजय मेहता द्वारा शोर मचाकर आरोपियों के नाम लिए जा रहे थे। इसी बीच किसी ने उनलोगों को जानकारी दे दी और सभी फरार हो गए। जब पुलिस रात में धावा बोलने पहुंची तो सब अपने-अपने घर से फरार हो चुके थे।

जमीन कारोबार में बने कई दुश्मन

पुलिस की छानबीन में यह भी पता चला है कि रौशन लाल मेहता जमीन का एग्रीमेंट कर आठ से दस लाख रुपए ले लेता था। जब रजिस्ट्री की बात सामने आती थी तो वह चुप हो जाता था। रौशन लाल मेहता पर कई लोगों ने चेक बाउंस और जमीन में धोखाधड़ी का केस बीआईटी और सदर थाना में दर्ज कराया है। वह सूद पर कई लोगों से पैसे भी ले चुका था।

दूसरे दिन भी बीआईटी मेसरा रहा जाम

घटना के दूसरे दिन भी स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की मांग और मुआवजा की मांग को लेकर मेसरा पथ को जाम कर दिया है। जामकर्ता पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

पत्‍‌नी रेखा देवी के बयान पर मामला दर्ज

रौशन लाल मेहता की पत्‍‌नी रेखा देवी के बयान पर बीआईटी ओपी मेसरा में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

.बॉक्स।

आज नहीं धराए हत्यारे, तो कल रांची बंद

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो रांची जिला के उपाध्यक्ष रोशन लाल मेहता की हत्या पर दुख प्रकट किया है। शुक्रवार को वे रोशन लाल महतो के परिजनों ने मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद दाह संस्कार में शामिल हुए। राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र महतो ने रांची पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का जोर दिया है। उनका कहना था कि पार्टी के कार्यकर्ता उत्तेजित है। उन्होंने कहा कि थानेदार जमींदार हो गए है। अनिल टाइगर ने कहा कि पुलिस शनिवार तक हत्यारे को गिरफ्तार करें, अन्यथा रविवार को रांची बंद किया जाएगा।

Posted By: Inextlive