लातेहार में आजसू मजदूर यूनियन के जिला सचिव थे रंजीत। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं महिला समेत दो हिरासत में। घटनास्थल के पास घरों में थी शादी गाने की तेज आवाज में दब गई चीख।

रांची: लातेहार के चकला गांव में रविवार की रात आजसू नेता रंजीत सिंह की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दी गई। पुलिस ने रंजीत का शव सोमवार की सुबह आनंद भुइयां के घर के पीछे से बरामद किया। रविवार की रात गांव के कई घरों में शादी थी व डीजे बज रहा था, लगता है इसी शोरगुल में रंजीत के चीखने की आवाज दब गई। धारा 302 (कांड संख्या 31/18) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शक के आधार पर एक महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक आजसू मजदूर यूनियन का जिला सचिव व नगर श्रमिक सहयोग समिति लिमिटेड चकला-कामता का अध्यक्ष था।

 

नकली लड़का बनकर इस लड़की ने 2 लड़कियों से की शादी, फिर दहेज के लिए किया अत्याचार, अब हुआ ये हाल

 

घटनास्थल पर खून के धब्बे

मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी के प्रहार के गंभीर जख्म पाए गए हैं। जहां उसकी हत्या की गई उसके पास रखीं ईटों में खून के धब्बे और सिर का बाल जमा हुआ था। जमीन पर भी काफी खून गिरा हुआ पाया गया है। लोगों में हत्या के पीछे किसी गिरोह का हाथ या अवैध संबंध की चर्चा है, लेकिन सोमवार रात तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था।

Posted By: Inextlive