- देशभर में हासिल की 95वीं और 737वीं रैंक

- सर्वर डाउन होने से रिजल्ट ने स्टूडेंट्स को किया परेशान

- संडे मार्निग 10 बजे डिक्लेयर हो गया था रिजल्ट

- शाम तक वेबसाइट हैंग होने से स्टूडेंट्स रहे परेशान

DEHRADUN: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडवांस का रिजल्ट संडे को डिक्लेयर कर दिया गया। जेईई एडवांस में राज्य के होनहारों ने देशभर में नाम रोशन किया। इनमें दून के आकाश कपूर 95 ऑल इंडिया रैंक के साथ सबसे आगे रहे। वहीं, सिटी के शुभांकर सेठ ने 737 रैंक हासिल कर स्टेट टॉपर्स में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रदेश की बात करें तो देशभर के 22 आईआईटी, आईएसएम धनबाद और नौ अन्य संस्थानों की करीब 11,426 सीटों के लिए राज्य से तकरीबन 150 स्टूडेंट्स ने क्वॉलिफाई किया।

36,566 कैंडिडेट्स क्वॉलिफाई

जेईई मेन्स एग्जाम के बाद जेईई एडवांस का एग्जाम कडंक्ट कराया गया था। देशभर की सातों आईआईटीज जोन्स में 22 मई को एडवांस का एग्जाम कराया गया था। जिसमें देशभर से 1,47,678 कैंडिडेट्स एग्जाम में अपियर हुए थे। जिसमें से 36,566 कैंडिडेट्स ने एडवांस क्वॉलिफाई किया। कैंडिडेट्स अब च्वॉइस लॉक करेंगे जिसके बाद 20 जून से 19 जुलाई के बीच इन कैंडिडेट्स को रैंक के आधार पर सीट्स अलॉट की जाएंगी।

आकाश बने स्टेट टॉपर

उत्तराखंड से आकाश कपूर ने 95वीं रैंक के साथ राज्य में पहले स्थान पर और रुड़की आईआईटी जोन में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दून के शुभांकर सेठ ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा टॉप 1000 में राज्य से चार छात्रों ने स्थान पक्का किया और करीब 150 स्टूडेंट्स सफल हुए।

सर्वर ने खूब किया परेशान

संडे मार्निग 10 बजे जैसे ही जेईई एडवांस का रिजल्ट डिक्लेयर हुआ। वैसे ही सर्वर डाउन हो गया। जिसके बाद स्टूडेंट्स को घंटों रिजल्ट देखने की मश्क्कत करने के बावजूद रिजल्ट की जानकारी नहीं मिली। तकरीबन छह घंटे के लंबे इंतजार के बाद शाम पांच बजे आईआईटी गुवाहाटी ने रिजल्ट के लिए अन्य लिंक जारी किए। जिसके बाद रिजल्ट खुल सका।

प्रदेश से 2000 स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

जेईई एडवांस एग्जाम में प्रदेश से तकरीबन 2,000 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। ऐसे में सफलता के लिहाज से भी रिजल्ट को बेहतर कहा जा सकता है। करीब 7.5 परसेंट स्टूडेंट्स ने एग्जाम क्वॉलिफाई किया। जबकि नेशनल लेवल पर क्वॉलिफाई करने वाले कैंडिडेट्स का आंकड़ा करीब 24 परसेंट देखने को मिला। ऐसे में समाचार लिखे जाने तक ओवर रिजल्ट की तुलना में राज्य के टॉपर्स का प्रदर्शन शानदार रहा।

उत्तराखंड के टॉप फोर कैंडिडेट्स

नाम रैंक (AIR)

क्-आकाश कपूर 9भ्

ख्-निदांशु अरोरा क्म्0

फ्-शुभांकर सेठ 7ख्7

ब्-सक्षम जैन 8ख्9

रुड़की जोन के टॉप-क्0

नाम रैंक

क्-भावेश ढींगरा-यमुनानगर 0ख्

ख्-प्रतीक-कुरुक्षेत्र भ्ख्

फ्-सुनील कुमार-कुरुक्षेत्र म्क्

ब्-हर्षित गोयल-रोहतक 70

भ्-शशांक गोयल-गाजियाबाद 89

म्-शिवम गर्ग-चंडीगढ़ 9ब्

7-आकाश कपूर-देहरादून 9भ्

8-राहुल बंसल-भटिंडा क्क्भ्

9-आदिल गुप्ता-लुधियाना क्क्म्

क्0-जयंत जैन-चंड़ीगढ़ क्ख्7

Posted By: Inextlive