सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा के जरिए आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी रैली का आयोजन किया। इस मौके पर देशकी मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।

कानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर साइकिल रैली के जरिए चुनाव 2019 के प्रचार अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान इस मंच पर एक खास बात देखनी को मिली है। यहां पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए। इसके अलावा पार्टी के अन्य दूसरे वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बूढ़ों का सम्मान करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी नहीं होगी।

15 लाख देने का वादा किया था लेकिन खाते में एक भी एक रुपया नहीं दिया

इसके साथ ही पार्टी में लड़कियों और नाैजवानों को विशेष जिम्मेदारी देने की बात कही। मुलायम सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर जनता को बरगलाने और उससे झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 लाख देने का वादा किया था लेकिन खाते में एक भी एक रुपया नहीं दिया। वहीं अखिलेश ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम अच्छा है, सभी को आज साइकिल चलानी चाहिए थी।  साइकिल का एक पहिया अम्बेडकर विचारधारा और दूसरा लोहिया विचारधारा का है। उन्होंने पीएम मोदी कराई नोटबंदी पर भी निशाना साधा।


मुलायम के भाई व अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव नहीं दिखाई दिए

समाजवादी पार्टी के आज के इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव के भाई व अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव नहीं दिखाई दिए। कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह का इस तरह अखिलेश यादव की साइकिल रैली में शामिल होना शिवपाल को एक संदेश देना है। हाल ही में शिवपाल यादव ने यह भी घोषणा की थी कि मुलायम सिंह उनके बैनर तले मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन कर पार्टी का अलग झंडा भी बनवा लिया है। समाजवादी पार्टी पिछले दो महीने से देश व प्रदेश की सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाल रही है।

इस योजना पर अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल, मिला जवाब 'सर फिर से चेक करें'

अखिलेश कन्नौज और मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Posted By: Shweta Mishra