बॉलीवुड जैसी ही पाप्युलैरिटी की ओर तेजी से बढ़ रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में विवाद और कंट्रोवर्सीज भी उसी के साथ बढ़ रहे हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है गायक और अभिनेता पवन सिंह और अक्षरा सिंह का झगड़ा।


कानपुर। अक्षरा सिंह  और पवन सिंह के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बना रहा है। ये दोनों किसी समय में एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। बाद में दोनों अलग हो गए और उसी के साथ अक्षरा ने पवन पर गंभीर आरोप भी लगाये। हाल ही में उन्होने 5 अन्य लोगों के संग पवन के खिलाफ एफआईआर भी रजिस्टर करा दी है। अपनी रिर्पोट में अक्षरा ने कहा है कि उन्हें लाइफ थ्रेट दिए जा रहे हैं और करियर खत्म करने के लिए धमकाया जा रहा है।  गाने नहीं करने दिए रिलीज


अक्षरा सिंह ने इस बारे में एक साक्षात्कार में बताया कि अलग होने के बाद पवन सिंह ने उन्हें बेहद परेशान किया। उनके गाने रिलीज होने नहीं दिए गए और उन्हें धमकी भरे एसएमएस और कॉल किए जाने लगे।इंडस्ट्री से बाहर करवाने और जान से मारने की धमकी तो दी ही जा रही थी। इन्ही बातों से परेशान हो कर उन्होंने रिर्पोट दर्ज कराई थी। ये बातें उन्होंने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में कही थीं। इसके अलावा अक्षरा ने और भी कई बातों का खुलासा किया है। लड़ूंगी और रास्ता ढूंढ लूंगी

अक्षरा का कहना है कि हांलाकि मामला अब पुलिस के पास है तो वो इस पर ज्यादा नहीं बोलेंगी, पर हार नहीं मानेंगी। वैसे रिर्पोट के बाद धमकी आना बंद हो गई हैं, और भद्दे कमेंट्स और ट्रोलर्स पर वे ध्यान नहीं देती।इंडस्ट्री के अंदर से सहयोग के बारे में वह कहती हैं कि भीतर से सब जानते है क्या सच है और क्या गलत , लेकिन जिसको साथ देना है साथ दे रहे हैं जिसको नहीं देना वह चुप हैं। वह बस इतना जानती हैं कि ये लड़ाई उन्होंने शुरू की है और अब हार नहीं मानेंगी। वे अपने गाने बनायेंगी और अपने चैनल पर रिलीज करेंगी। साथ ही कुछ चैनल हैं जो किसी के दबदबे से डरते नहीं वह भी उनके गाने रिलीज करेंगे और कर रहे हैं। काम चल रहा है, एक अच्छी फिल्म भी आ रही है।

Posted By: Molly Seth