चेन्‍नई में आई बाढ़ की मार झेलने वाले पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड के किंग खान तो आगे आ ही चुके हैं। उनके बाद इस क्रम में अपना दिल खोला है इंडस्‍ट्री के खिलाड़ी कुमार ने। ये हैं अक्षय कुमार। इन बाढ़ पीड़ितों की ओर अब अक्षय कुमार ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

ऐसी है जानकारी
अक्षय ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। ऐसा करके अब वह शाहरुख के बाद ऐसे दूसरे एक्टर बन गए हैं, जो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।
ये देखने के बाद अक्षय ने किया फैसला
इस बारे में जारी एक बयान के मुताबिक आपदा प्रभावित चेन्नई के चौंकाने वाले दृश्यों को देखकर अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए उन्होंने अपने चहेते निर्देशक प्रियदर्शन को फोन किया। इसपर प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को सुहासिनी मणिरत्नम से बात करने की सलाह दी।
सुहासिनी मणिरत्नम ने दिया सुझाव
इसके बाद सुहासिनी के सुझाव पर अक्षय ने 1 करोड़ रुपये भूमिका ट्रस्ट को दिए हैं, जो आपदा के दिन से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तैयार करने का काम कर रही है। बता दें कि इस भूमिका ट्रस्ट के प्रबंधक फिल्म निर्माता जयेंद्र हैं और उन्होंने अक्षय से चेक ले लिया है।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma