बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार 50 बरस के हो गए हैं। फिल्‍म जगत की तमाम हस्‍तियों ने उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी। अक्षय कुमार अपनी एक्‍टिंग के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। खासतौर पर जवानी के दिनों में उनका एक-दो नहीं बल्‍िक कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर चला। बताते हैं कि अक्षय अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स को सिद्धि विनायक मंदिर जरूर ले जाते थे।

1. आयशा जुल्का :
अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। इसकी वजह है उनकी दमदार एक्शन फिल्में। अक्षय की एक फिल्म आई थी 'खिलाड़ी' जो सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट आयशा जुल्का थीं। बस यहीं से अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी। आयशा के साथ उनके अफेयर की खबरें भी खूब आईं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला।

3. रवीना टंडन :
शिल्पा के बाद अक्षय का नाम रवीना टंडन से जुड़ा। रवीना और अक्षय करीब तीन साल तक रिलेशन में रहे। लेकिन इनके रिश्ते को भी किसी की नजर लग गई। दोनों अलग हो गए। रवीना ने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि, अक्षय अपीनी गर्लफ्रेंड को भरोसा दिलाने के लिए उनसे तुंरत सगाई कर लेते थे।

5. प्रियंका चोपड़ा :
शादी के बाद अक्षय का अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नाम जुड़ा। फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। यह बात टि्वंकल खन्ना को पता चली तो घर में काफी झगड़ा हुआ। हालांकि अक्षय ने अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए प्रियंका से दूरी बना ली।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari