RANCHI: अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सर्राफा बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार है। ऑफरों के साथ-साथ नई वेराइटीज की डिमांड के अनुरूप बाजार उपलब्ध है। कम बजट के लिए व्हाइट गोल्ड मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बनता जा रहा है। हल्की और आकर्षक डिजाईनों में वैराइटी की बड़ी रेंज ज्वेलर्स ने उतारी है। त्योहारी सीजन के दौरान सोने और चांदी की खरीदारी तेज हो जाती है। आम तौर पर शादी विवाह और निवेश के लिहाज से येलो गोल्ड की मांग ज्यादा रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में व्हाइट गोल्ड भी बिकता है। सुनने में यह बात भले ही आपको अटपटी लगे, लेकिन यह सच है कि व्हाइट गोल्ड को लेकर भी दुनियाभर के बाजारों में अच्छी खासी मांग रहती है और यह येलो गोल्ड से भी महंगा होता हैे।

व्हाइट गोल्ड में क्या-क्या अवेलेबल

बाजार में व्हाइट गोल्ड की कई चीजें मिलती हैं। इनमें साधारण या फिर हीरे लगी चूडि़यां, अंगूठी, चेन, पेडेंट, ब्रेसलेट आदि उपलब्ध हैं। व्हाइट गोल्ड और डायमंड की रीसेल वैल्यू येलो गोल्ड की तुलना में अधिक होती है। इसके विपरीत व्हाइट गोल्ड की चेन या अन्य आभूषण पहनने से पहली नजर में वेस्टर्न आभूषण का लुक नजर आता है।

क्या है व्हाइट गोल्ड के फायदे (बॉक्स)

1-यह प्लेटिनम से ज्यादा किफायती होता है। इस समय यह प्लेटिनम से ज्यादा लोकप्रिय है।

2-इसमें पैलैडियम, चांदी या निकेल के साथ रोहडियम कोटिंग करने से यह पीले सोने से ज्यादा मजबूत और ड्यूरेबल होता है।

3- इसपर स्क्रैच लगने की आशंका भी बेहद कम होती है।

वर्जन

व्हाइट गोल्ड का क्रेज लोगों में बढ़ा है, साथ ही मिडिल क्लास फैमिली भी अब इसकी ओर आकर्षित हो रही है। कम कीमत होने की वजह से भी इसे पसंद किया जा रहा है और हीरे जडि़त अंगूठियां लोगों की पहली पसंद हैं।

-संदीप बनर्जी, तिरूपति ज्वेलर्स

Posted By: Inextlive