आज यानी कि 3 मार्च को दुनिया को टेलीफोन से परिचय कराने वाले ग्राहम बेल का जन्मदिन है। उन्होंने टेलीफोन के अलावा तीन अन्य खास चीजों का भी अविष्कार किया था।


कानपुर। आज यानी कि 3 मार्च को दुनिया के मशहूर साइंटिस्ट ग्राहम बेल का जन्मदिन है। इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहम बेल का जन्म 3 मार्च, 1847 को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में हुआ था। बाद में वह अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे। इनका पूरा नाम अलेक्जेंडर ग्राहम बेल था। वे साइंटिस्ट होने के साथ गूंगे बहरों के शिक्षक भी थे। बता दें कि बेल की मां बहरेपन का शिकार थीं। ग्राहम बेल ने 1876 में टेलीफोन का अविष्कार किया था। हालांकि, उन्होंने सिर्फ यही काम नहीं किया, बल्कि बेल ने कई दूसरे आविष्कार भी किए हैं। आइये जानें उनके तीन प्रमुख अविष्कार क्या हैं। फोटोफोन का अविष्कार
ग्राहम बेल ने 3 जून, 1880 को फोटोफोन का अविष्कार किया था। यह यंत्र ऑप्टिकल और लाइट की मदद से काम करता था, जिसमें प्रकाश के रिफ्लेक्शन द्वारा आवाज को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सकता था। ये उनके सबसे अहम अविष्कारों में से एक था।  यह वही टेक्नोलाॅजी है, जिसके जरिये माॅडर्न कंप्यूटर्स में डिजिटल वाॅइस और डेटा को ग्लास फाइबर के जरिए भेजा जाता है। मेटल डिटेक्टर का अविष्कार  


1886 में मेटल डिटेक्टर का अविष्कार भी ग्राहम बेल ने ही किया था। बताया जाता है कि एक इमरजेंसी के दौरान बेल ने एक अस्थायी मेटल डिटेक्टर का निर्माण किया था। इसके बाद उन्हें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड के शरीर में एक बुलेट खोजने के लिए कहा गया लेकिन उनकी यह तकनीक उस समय ऐसा करने में असफल रही।  भले ही यह तकनीक फेल हो गई लेकिन उनका कांसेप्ट लोगों को बहुत पसंद आया। ऑडियोमीटर का अविष्कारग्राहम बेल ने ऑडियोमीटर का भी अविष्कार किया था। यह भी टेलीफोन की तरह उनके सबसे खास आविष्कारों में से एक था। यह डिवाइस किसी के सुनने की क्षमता का सटीक आंकलन करता है। ये डिवाइस बता सकता है कि आवाज कितनी आसानी से सुनी जा रही है। वैसे तो कार्ल ई शीशोर पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने इसका माॅडर्न वर्जन तैयार किया लेकिन बेल को ही इसके अविष्कार का श्रेय दिया जाता है।

आज ही के दिन दुनिया को मिला था पहला पुश बटन फोन, तस्वीरों में देखें अनोखा सफर

Posted By: Mukul Kumar