'ब्रह्मास्त्र' एकटर्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप के चर्चे बी टाउन में अब भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब रणबीर इन दिनों आलिया के फोटोग्राफर बने घूम रहे हैं। यहां जानें रणबीर आलिया के बॉइफ्रेंड कैसे बने और अब फोटोग्राफर...


कानपुर। रणबीर कपूर और आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। इसलिए हर जगह दोनों का साथ में आना-जाना आम बात है। कुछ दिनों पहले बी टाउन की खबरों के मुताबिक दोनों ने अपने रिलेशन में होने की अफवाहों को सच बताया था। उसके बाद दोनों अकसर ही साथ में डिनर डेट पर स्पॉट हुए हैं। कई बार तो दोनों फैमिली डिनर पर भी गए हैं। इस बार फिर रणबीर और आलिया के फैंस को उनकी गॉसिप करने का एक मुद्दा मिल गया है। दरअसल आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बैक साइड दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में आलिया ने फोटो क्रेडिट रणबीर कपूर को ही दिया है। बॉइफ्रेंड के बाद बने उनके फोटोग्राफर
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो आलिया को चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में कई अहम खुलासे किए थे। दोनों पहली बार सोनम-आनंद की रिसेप्शन पार्टी में साथ पहुंचे और पोज देते दिखाई दिए थे। तब से ही दोनों के प्यार में पड़ने की खबर आने लगी और फिर साल 2020 तक इनकी शादी की डेट भी बताई जाने लगी। इस पर दोनों के पैरेंट्स् ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मालूम हो कि आलिया ने रणबीर कपूर को क्रेडिट देते हुए जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें आलिया के साथ उनकी बेस्टफ्रेंड अकांक्षा रंजन हैं। आलिया बचपन में दिखती थीं इतनी क्यूटहाल ही में आलिया ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो घांघरा चोली पहने नजर आई थीं। इस तस्वीर में आलिया के साथ परेश रावल भी नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि हर गुरुवार को आलिया अपने बचपन की एक तस्वीर फैंस के लिए शेयर करती हैं। फिलहाल इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्मों 'ब्रह्मास्त्र' और 'गलीबॉइ' को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान ही रणबीर और आलिया के बीच नजदीकियां बढी़ और अब दोनों ने कपल होने की बात पर हामी भी भर दी है। 'मणिकर्णका' के लिए कंगना पहुंची भोलेनाथ की शरण में, ट्रडीशनल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरतऋतिक और कंगना के बीच इस दिन फिर होने वाला है घमासान, जानें क्या है पूरा मामला

Posted By: Vandana Sharma