Lockdown Diaries : आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वो काफी क्यूट नजर आ रही हैं। कई इंस्टा यूजर्स ने उन्हें क्यूट कहा। वहीं अर्जुन कपूर और जोया अख्तर ने कमेंट में क्या लिखा यहां जानें।

नई दिल्ली (एएनआई)। Lockdown Diaries : रविवार को आलिया भट्ट ने इंस्ट्ग्राम पर अपनी एक क्यूट सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आलिया टेबल पर हेड डाउन करके लेटी हुई हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस ने क्यूट कहा। इस तस्वीर में आलिया बिना मेकअप के नजर आईं। उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल दिखी। उन्होंने कैजुअल टीशर्ट पहनी हुई थी। इस सुपर क्यूट तस्वीर में एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'अभी भी मैजिक में विश्वास करते हो.... हां मैं तो करती हूं।'

View this post on InstagramStill believe in magic? Oh yes I do 🤞

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Apr 12, 2020 at 5:18am PDT

अर्जुन कपूर और जोया अख्तर ने किया कमेंट

इस तस्वरी पर आलिया के फैंस ने क्यूट कमेंट्स की बारिश कर दी। साथ ही इसे खूब सारे लाइक व शेयर दिए हैं। इस पर सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं। अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा, 'ये एक टुटोरियल है।' वहीं जोया अख्तर ने कमेंट कर लिखा, 'लवली।' बता दें कि इस वक्त आलिया क्वाॅरंटीन में हैं और तरह- तरह से खुद को इंटरटेन करने के लिए न जाने क्या- क्या कर रही हैं।

ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी कई बड़े स्टार्स के साथ

वहीं वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आलिया के हाथ में इस वक्त मल्टी स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र है। इसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और नागार्जुन जैसे बड़े स्टार्स हैं। बता दें कि ये फिल्म पहले इसी साल ईद के मौके पर जून में रिलीज होने वाली थी। हालांकि लाॅकडाउन और कोरोना के चलते अब इसकी रिलीज डेट के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

Posted By: Vandana Sharma