मंगल ग्रह पर जीवन की खोज के वैज्ञानिक प्रयासों से इतर कई अनोखे दावे सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एलियन की जिंदगी पर शोध करने वाली कंपनी यूएफओ साइटिंग्स डेली ने मंगल पर गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा होने का दावा किया है।

मंगल ग्रह पर है बुद्ध की प्रतिमा
यूएफओ साइटिंग्स डेली के स्कॉट सी वेयङ्क्षरग ने कहा कि तस्वीर में साफ तौर पर इस प्रतिमा का दाहिनी ओर घूमा हुआ सिर, छाती, पेट और कंधा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह तस्वीर अपने आप में मंगल पर कभी दिमागी रूप से विकसित जीवन होने का प्रमाण है। एलियन हंटर के नाम से फेमस ये कंपनी पहले भी ऐसे कई दावे कर चुकी है जिसमें कई आकृतियां शामिल हैं जिसमें ओबामा का चेहरा दिखने की भी बात हुई थी। 

नासा पर लगाया रहस्य छुपाने का आरोप
इस कंपनी का कहना है कि उसके दावे सच्चे हैं। पर चूंकि नासा नहीं चाहती कि लोगों को इस बात की जानकारी मिले, इसलिए वो राज को छुपा लेती है। क्योंकि ऐसा होने पर उसे मंगल से हासिल हुई तकनीकों और अन्य जानकारियों को भी साझा करना पड़ेगा।’ नासा आमतौर पर इस तरह के दावों पर कोई टिप्पणी नहीं करती है। हालांकि अगस्त में वैज्ञानिकों ने इस बारे में स्पष्टीकरण दिया था कि क्यों लोगों को इन तस्वीरों में तरह-तरह की आकृतियां दिखाई देती हैं। मंगल अभियान पर काम करने वाले वैज्ञानिक अश्विन वसावदा ने कहा कि नासा इस मामले में किसी तरह की जानकारी नहीं छुपा रही है।

पहले भी दिखी हैं कई आकृतियां
मंगल पर कोई आकृति दिखने का यह पहला दावा नहीं है। पहले भी तस्वीरों में यहां कई आकृतियां देखी गई हैं। कुछ समय पहले वहां एक सैन्य बंकर दिखाई देने का दावा किया गया था। इसके अलावा वहां ओबामा का चेहरा, स्टार डेस्ट्रॉयर यान और केकड़ा भी देखा जा चुका है। हालांकि वैज्ञानिक इन आकृतियों को परछाई का कमाल ही मानते हैं।

 

inextlive from Bizarre News Desk

Posted By: Molly Seth