पश्चिमोत्तर भारत और अरब सागर में चक्रवात बनता दिख रहा है। इसके असर से उत्तर भारत और प्रायद्वीपीय भारत में तूफान के साथ मूसलाधार बारिश के आसार हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। मानसून अपने पश्चिमी छोर पर सामान्य स्थति में बना हुआ है और यह अगले 24 घंटों के दौरान ऐसे ही रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि शनिवार से मानसून अपने सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसकना शुरू हो जाएगा। पश्चिमोत्तर राजस्थान और मध्य प्रदेश के आसपास चक्रवातीय प्रवाह दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसी दशा में उत्तराखंड में 6 सितंबर तक भारी बारिश होगी।प्रायद्वीपीय भारत में आंधी के साथ मूसलाधार


अरब सागर के दक्षिण पूर्व और मध्य पूर्व में चक्रवात बनता दिख रहा है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि यह कर्नाटक, केरल के उत्तरी तटीय हिस्से की ओर अगले तीन से चार दिनों में बढ़ रहा है। इससे प्रायद्वीपीय भारत में अगले चार से पांच दिनों के दौरान आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। कुछ स्थानों तक ऐसी दशा में मूसलाधार बारिश भी होगी।उत्तर और तटीय भारत में तूफान के साथ बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले 12 घंटों के दौरान राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माही, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh