भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार तथा मध्य प्रदेश के उपर चक्रवाती हवाएं बनती नजर आ रही हैं। इसकी वजह से आसपास के राज्यों में मौसम प्रभावित रहेगा तथा वहां आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका है।


कानपुर (राॅयटर्स)। बिहार तथा उससे लगे झारखंड के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में बताया है कि दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन नजर आ रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा से लगा पश्चिम बंगाल के इलाके तथा ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका नजर आ रही है।पूर्वोत्तर भारत में बारिशभारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में बताया है कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर की ओर हवाएं चलती रहेंगी। इससे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान तथा गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इलाके में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh