भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिम तटीय इलाकों में चक्रवात असानी की वजह से भारी बारिश होगी। वहीं उत्तर भारत के राज्य अभी चार से पांच दिनों तक लू की चपेट में रहेंगे।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात 'असानी' उत्तर की ओर पश्चिम तट स्थित राज्य आंध्र प्रदेश के मछलीपत्तनम, काकीनाड़ा, यनम और तुनी की ओर बीते 6 घंटों के दौरान 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से टकरा गया। इसके बाद से ही चक्रवात धीरे-धीरे लगातार कमजोर पड़ रहा है।

THE CYCLONIC STORM ASANI LAY CENTRED AT 1430 HRS IST OF THE 11th MAY, 2022 ABOUT 30 KM EAST-SOUTHEAST OF MACHILIPATNAM, 50KM SOUTHWEST OF NARSAPUR.CS ASANI LIKELY TO WEAKEN INTO A DEEP DEPRESSION BY NIGHT AND INTO A DEPRESSION BY 12TH MAY MORNING pic.twitter.com/IEkPVWtsHP

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 11, 2022


चक्रवात की वजह से तटीय इलाकों में मूसलाधार

भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चक्रवात असानी की वजह से आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के तटीय इलाकों में 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न उतरने की चेतावनी जारी की है।

THE CYCLONIC STORM &ASANI&य (PRONOUNCED AS &ASANI&य) LAY CENTRED AT 1630 HRS IST OF THE 11th MAY, 2022 OVER WESTCENTRAL BAY OF BENGAL NEAR LATITUDE 16.2°N AND LONGITUDE 81.4°E, ABOUT 30 KM EAST OF MACHILIPATNAM, 40 KM SOUTHWEST OF NARSAPUR. pic.twitter.com/Po5s3tHghD

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 11, 2022
उत्तर पूर्व के राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि आने वाले चार से पांच दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, विदर्भ और पंजाब के इलाके लू की चपेट में रहेंगे। आने वाले पांच दिनों के दौरान उत्तर पूर्व के राज्यों में कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी।

Heat wave warnings:
 Heat Wave conditions at most places with severe heat wave conditions at isolated places very likely over West Rajasthan during 12th to 14th and heat wave conditions at most places on 11th & 15th May, 2022. pic.twitter.com/G3LEUVFqNg

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 11, 2022

Posted By: Satyendra Kumar Singh