मौसम : तापमान बढ़ा, उत्तर पश्चिम भारत से चलेंगी गर्म हवाएं
कानपुर। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में गरज चमक के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में चेताया है कि यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्कम में भी गरज चमक के साथ तेज हवाओं के चलने के आसर बने हुए हैं।उत्तर पश्चिम में गर्म हवाएंमौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे उत्तर पश्चिम भारत का तापमान बढ़ना भी शुरू हो गया है। यही वजह है कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ के इलाकों से गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गईं हैं। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिम भारत में दिन में लू चल रही है।