देश में अगले 24 घंटे में माैसम का मिजाज काफी तेजी से बदलेगा। जानें आज कहां कैसा रहेगा माैसम का मिजाज...


कानपुर। इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में माैसम का मिजाज अलग-अलग है। कहीं भारी बारिश ताे कहीं बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर लोग चिलचिलाती धूप और उमस से भी लोग बेहाल हैं। हालांकि भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर में लो प्रेशर बनने से कुछ इलाकों में तेजी से माैसम बदलेगा। बादलों मूसलधार बारिश होने से लोग होंगे बेहाल इसकी वजह से अरब सागर पर हवाएं काफी तेज चलेंगी। वहीं महाराष्ट्र व गुजरात तट हवाओं से प्रभावित रहेंगे। इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र भारी बारिश की वजह से बेहाल रहेगा। वहीं अगले 24 घंटे में तटीय कर्नाटक और केरल में भी माैसम बदला रहेगा। यहां बादल छाए रहने के साथ मूसलाधार बारिश के आसार हैं।



उत्तर भारत के राज्यों में भी भारी बारिश के आसार

मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा में कुछ स्थान व गुजरात क्षेत्र में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होगी। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्ट्र , कच्छ, तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल भी बारिश से भींगेगे। मुंबई बारिश : बाढ़ से सुरक्षित निकाले गए 400 लोग ट्रेन सेवाएं प्रभावित, अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसारअरब सागर में हवाएं काफी तेज चलने की संभावना वहीं उत्तर, मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर हवाएं तेज चलने की संभावना है। हवाओं की गति यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गुजरात, महाराष्ट्र,गोवा, कर्नाटक तट, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व अंडमान तट पर भी तेज हवाओं की वजह से मछुआरों को न जाने की सलाह दी जाती है।

Posted By: Shweta Mishra