पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आएगी। वहीं अरब सागर में लो प्रेशर की वजह से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश होने की आशंका है।


कानपुर। हिमालय के पश्चिम इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत के इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। इससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है और सुबह के टाइम कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम और मेघालय में अगले दोनों तक घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाके अगले पांच दिनों तक कोहरे की चपेट में रहेंगे।दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों के बताया है कि अरब सागर के मालदीव और लक्षद्वीप के आसपास लो प्रेशर बने होने की वजह से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुद्दुचेरि, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। इस दौरान तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान की भी आशंका है। इन इलाकों के अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह भी आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चपेट में आ सकता है। शेष भारत में अगले दो दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं। अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh