-किसने भेजा यह पता नहीं चला सभी को किया गया क्वारंटीन -दिल्ली की एक और फ्लाइट की हुई शुरुआत PRAYAGRAJ: कौन है यह दानवीर? इस सवाल का जवाब लोग दिनभर पता करते रहे. मामला मुंबई से 151 माइग्रेंट्स को लेकर बुधवार को प्रयागराज आने वाली फ्लाइट का रहा. इसमें मुंबई से आने वाले प्रवासी श्रमिक शामिल रहे. इ

-किसने भेजा यह पता नहीं चला, सभी को किया गया क्वारंटीन

-दिल्ली की एक और फ्लाइट की हुई शुरुआत

PRAYAGRAJ: कौन है यह दानवीर? इस सवाल का जवाब लोग दिनभर पता करते रहे। मामला मुंबई से 151 माइग्रेंट्स को लेकर बुधवार को प्रयागराज आने वाली फ्लाइट का रहा। इसमें मुंबई से आने वाले प्रवासी श्रमिक शामिल रहे। इनको लेकर आने वाले इंडिगो के अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे हैं। इस बीच मुंबई से आए माइग्रेंट्स को बमरौली एयरपोर्ट से उतरने के बाद जांच कर क्वारंटीन कर दिया गया।

दो लोगों के नाम आए सामने

हालांकि फ्लाइट अरेंज करने वाले के नाम को लेकर कई तरह की अफवाह उड़ाई जाती रहीं। किसी ने कहा कि यह सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की ओर से भेजी गई है तो किसी ने इसके पीछे हाजी अली का नाम लिया। लेकिन इन दोनों के नामों पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने भी कोई बयान जारी नही किया। इस बीच अटकलों का दौर जारी रहा।

दो नई फ्लाइट की शुरुआत

इस बीच बुधवार से दो नई फ्लाइट की शुरुआत की गई। एयर इंडिया के बाद यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू की गई है। इसी तरह पुणे की उड़ान की भी शुरुआत हुई है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। दोनों फ्लाइट की प्रयागराज से मांग की जा रही थी। जबकि बंगलुरू से आने वाली फ्लाइट से बुधवार को 147 यात्री आए और 60 यात्री गए। पुणे की फ्लाइट से आने वाले यात्रियों की संख्या 124 रही और जाने वालों की संख्या 48 रही। दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट से बमरौली एयरपोर्ट पर कुल 113 यात्री उतरे और 26 यात्री सवार होकर गए। मुंबई की फ्लाइट से 151 माइग्रेंट्स प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरे थे।

इतने आए, इतने गए

सिटी आए गए

बंगलुरू 147 60

पुणे 124 48

दिल्ली 113 26

मुंबई 151 00

Posted By: Inextlive