-मुंबई से लौटा था, पत्नी और मां को किया गया क्वारंटीन

-हॉटस्पॉट बनेगा साई धाम अपार्टमेंट एरिया

-24 घंटे में बढ़े 06 मामले, सभी मुंबई से लौटे हैं

PRAYAGRAJ: गांव के साथ शहर में भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजरूपपुर साई धाम झोपड़पटट्ी के नजदीक रहने वाले युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एरिया में खलबली मच गई। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तत्काल एरिया को सील कर हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया। युवक को इलाज के लिए कोटवा हॉस्पिटल भेजा गया है। एहतियात के तौर पर उसकी पत्नी और मां को क्वारंटीन कर दिया गया है।

लौटकर सीधे घर गया था युवक

राजरूपपुर एरिया का रहने वाला 22 साल का युवक पिछले सप्ताह मुंबई से लौटकर सीधे घर चला गया था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। तत्काल युवक की मां और पत्नी को क्वारंटीन कर दिया गया। उनकी भी जांच कराई जानी है। इसके साथ ही संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। साईधाम झोपड़पट्टी के नजदीक के एरिया को हाट स्पाट बनाया जा रहा है। बता दें कि वर्तमान में जिले में हॉटस्पाट्स की संख्या 24 हो चुकी है।

पता चला कि युवक मुंबई से आकर अपने घर चला गया था। इसलिए एरिया को हॉटस्पाट बनाया जा रहा है। उसके संपर्क में आने वालों का पता भी लगाया जा रहा है।

-डॉ। ऋषि सहाय, नोडल कोविड 19

Posted By: Inextlive