-रविवार को आई जांच रिपोर्ट दो पॉजिटिव मिले, सरायममरेज की महिला भी संक्रमित

-लेखपाल के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए, परिवार को किया अलर्ट

PRAYAGRAJ: अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कोरोना संक्रमित हुए सोरांव तहसील की बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चार साल बच्ची के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी सकते में आ गए। हालांकि तहसीलदार की पत्नी और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा सरायममरेज की रहने वाली एक 55 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट भी कॅजिटिव आई है।

पिता के करीब है बेटी

तहसीलदार के करीबियों का कहना है कि चार साल की बेटी अपने पिता की बहुत लाडली है। जब वह डयूटी से घर जाते हैं तो वह उनसे लिपट जाती है। जंक्शन पर डयूटी के दौरान भी तहसीलदार लगातार अपने घर जा रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि वह कोरोना की चपेट में आ जाएंगे।

एसआरएन में शिफ्ट हुए तहसीलदार

तहसीलदार की रिपोर्ट आने के बाद उनको कोटवा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। लेकिन शाम को सांस लेने में दिक्कत के चलते एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। एसआरएन को एल थ्री हॉस्पिटल का दर्र्जा दिया गया है। यहां पर गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

नौ लोग किए गए क्वारंटीन

प्रशासन ने रविवार को कुल सात लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। इसमें सात लेखपाल के साथ दो कानूनगो शामिल हैं। यह लोग भी तहसीलदार के साथ जंक्शन पर डयूटी अंजाम दे रहे थे। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से अगर कोई पाजिटिव आता है तो उनकी फैमिली परिवार की जांच भी कराई जाएगी। जिन लोगों को क्वारंटीन किया गया है उनकी फैमिली को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

दोपहर को आई जांच रिपोर्ट में तहसीलदार की बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बच्ची को इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। पत्नी और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

-डॉ। ऋषि सहाय, नोडल कोविड 19

------------

एक दिन में सात मरीज डिस्चार्ज

-लगातार बढ रहा है रिकवरी रेट, 12 दिन में ठीक हो रहे मरीज

रविवार को एक बार फिर सात लोगों ने कोरोना को हराकर जीत हासिल की है। इनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ कोटवा हॉस्पिटल से विदाई दी गई। अब तक जिले में कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या 30 हो गई है।

एक परिवार के चार डिस्चार्ज

रविवार को जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 65 हो गई। इनमें से 30 डिस्चार्ज हो गए हैं। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 50 परसेंट के नजदीक पहुंच गया है। रविवार को डिस्चार्ज होन वालों में लंगडीपुर के चार लोग शामिल रहे। यह सभी मुंबई से लौटे थे और पॉजिटिव आए थे। इसी तरह कसेरुआ खुर्द के दीपक साहू और मउआइमा के सीमा देवी और आशीष साहू को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि जल्द ही अन्य मरीजों को घर भेजा जाना है।

नई पालिसी में भी फिट

कोरोना के मरीज सरकारकी नई पॉलिसी में भी फिट हैं। पहले 14 दिन की अवधि और दो सैंपल निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जाता था। लेकिन अब 12 दिन में एक निगेटिव सैंपल के साथ डिस्चार्ज किया जाता है। यह भी देखा जाता है कि पिछले तीन दिन में बुखार नहीं आया हो।

रविवार को एक साथ सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जल्द अन्य मरीज भी अपने घर जाने वाले हैं। मरीजों में सुधार की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।

-डॉ। वीके मिश्रा, नोडल कोटवा सीएचसी

Posted By: Inextlive