मृतक के बेटे ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने किसी तरह सभी को कराया शांत

PRAYAGRAJ: कई दिनों से वेद प्रकाश सिंह (45) का इलाज चल रहा था। सुधार न होने पर भी डॉक्टर इलाज करते रहे। तीमारदार ने बेहतर इलाज का दबाव बनाया तो मरीज को रेफर कर दिया गया। रेफर होते ही अचानक वेद के मुंह से झाग निकलने लगा। घबराए परिजनों ने यह बात डॉक्टर को बताई। आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद परिजन वेद को दूसरे हॉस्पिटल ले गए। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से नाराज परिजन शव लेकर फिर पहले वाले हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

कौशाम्बी जिले का है मृतक मरीज

कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित चिल्ला गुजता गांव निवासी वेद प्रकाश पांच दिन पूर्व घर में सीढ़ी से गिर गया था। बेटे अमित सिंह ने बताया कि रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण उन्होंने पिता वेद प्रकाश को सिटी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। तब से इलाज चलता रहा और आराम नहीं हुआ। इलाज के नाम पर हॉस्पिटल में पैसा जमा कराते रहे। मंगलवार को कोई सुधार न देख ठीक से उपचार का दबाव बनाया गया तो रेफर कर दिए। देर रात तक पुलिस को मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।

हंगामा कर रहे मृतक के परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही इलाज में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कहना था कि पांच दिन से भर्ती किए रहे कोई आराम नहीं मिला। अच्छे से इलाज का दबाव बनाया तो रेफर कर दिया गया। यदि वह तहरीर देंगे रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

-रवींद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस

Posted By: Inextlive