-मेले में श्रद्धालुओं व यात्रियों को बनाती थी टारगेट

-पकड़ी गयी महिलाओं के पास से चोरी का पर्स व जेवरात बरामद

PRAYAGRAJ: दारागंज पुलिस ने मेले क्षेत्र में श्रद्धालुओं व यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाली गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के जेवरात कैश व पर्स बरामद की। पुलिस अब इस गिरोह की अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पकड़ी गई महिलाएं लोकल और झारखण्ड की रहने वाली हैं। यह महिला मेला एरिया में श्रद्धालुओं व घूमने आने वाले लोगों को अपना निशाना बनाती थी।

गश्त के दौरान दबोची गई महिला चोर

मेला एरिया में शनिवार देर रात दारागंज पुलिस गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ महिला शास्त्री ब्रिज के नीचे चोरी की सामान का आपस में बंटवारा कर रही हैं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर छह महिलाओं को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंजू देवी, शारदा, सुमन, गुड्डी देवी को गिरफ्तार किया। उनके पास सात कंगन, छह अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, चार लेडीज पर्स और तीन सौ दस रुपये नगद बरामद किया गया। पकड़ी गई महिलाएं शहर और झारखण्ड की रहती वाली हैं।

Posted By: Inextlive