-दोनों क्लास की जिलावार सूची में गाजियाबाद को पहला व तीसरा स्थान

ALLAHABAD: यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बात जिलावार उत्तीर्ण प्रतिशत की करें तो कुल 75 जनपद में हाईस्कूल के परिणाम में पहले स्थान पर गाजियाबाद 89.60 फीसदी के साथ रहा। वहीं दूसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.20 फीसदी तथा तीसरे स्थान पर शामली के 87.88 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। हाईस्कूल में इलाहाबाद का स्थान 72 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 55वां हैं। इस सूची में सबसे अंत में 75वां स्थान 61.84 फीसदी के साथ बहराइच का है।

प्रतापगढ़ ने नीचे से किया टॉप

उधर, बात इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की करें तो लखनऊ 91.24 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पहले, अमरोहा 91.15 फीसदी के साथ दूसरे तथा गाजियाबाद 90.82 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इंटर में 75 जनपदों की इस सूची में इलाहाबाद 56.39 फीसदी के साथ 73वें स्थान पर है। जबकि प्रतापगढ़ 53.65 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ 75वें स्थान पर है।

बॉक्स

इंटरमीडिएट

क्र। जनपद पंजीकरण सम्मिलित उत्तीर्ण उ। प्रतिशत

1 लखनऊ 47978 45600 41605 91.24

9 कानपुर नगर 56556 51729 44927 86.85

19 मेरठ 44271 40044 33392 83.39

26 वाराणसी 52475 48788 39818 81.61

56 गोरखपुर 75032 66448 44925 67.61

73 इलाहाबाद 114308 108923 61418 56.39

हाईस्कूल

क्र। जनपद पंजीकरण सम्मिलित उत्तीर्ण उ। प्रतिशत

6 कानपुर नगर 62398 55437 48315 87.15

8 मेरठ 46265 41733 35973 86.20

10 लखनऊ 57783 54312 45588 83.94

16 आगरा 76378 62112 50429 81.19

21 वाराणसी 60749 55472 43895 79.13

25 बरेली 59026 51996 40858 78.58

48 गोरखपुर 90117 78180 57608 73.69

55 इलाहाबाद 126447 103515 74532 72.00

Posted By: Inextlive