-अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में कलाकारों की मोहक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

-दिल्ली से आई कलाकार दीप्ती गुप्ता ने शिव स्तुति की प्रस्तुति रंगीला शम्भू गौरा ने पधारो म्हारे पावन से की

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: पद्मभूषण पं। छन्नू लाल मिश्रा के सुरों से शुक्रवार को प्रयाग संगीत समिति का पूरा ऑडिटोरियम झंकृत हो उठा। पद्मभूषण पं। छन्नूलाल मिश्रा ने राग मारू बिहाग में विलंबित ख्याल, दु्रत लय, मध्य लय ख्याल में आलाप, बोलबाट से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सुमधुर आवाज में तराना, ठुमरी और भजन की मोहक प्रस्तुतियां देकर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर कोई खुद को पं। छन्नूलाल मिश्र की आवाज के साथ सुरों की अनंत यात्रा में चलता हुआ प्रतीत हो रहा था।

कथक की प्रस्तुति से हुई शुरुआत

प्रयाग संगीत समिति में चल रहे 58वें अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत कथक की प्रस्तुति से हुई। दिल्ली से आई कलाकार दीप्ती गुप्ता ने शिव स्तुति की प्रस्तुति रंगीला शम्भू गौरा ने पधारो म्हारे पावन से की। इसके बाद उन्होंने अन्य भाव नृत्य की प्रस्तुति देकर ऑडिटोरियम में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत में कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। आखिर में सचिव अरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Posted By: Inextlive