-जिले में लगातार बढ़ रही है हॉटस्पॉट की संख्या

PRAYAGRAJ: जिले में हॉटस्पॉट की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले तीस दिनों में हॉटस्पॉट कुल 25 हो गए हैं। जिस तेजी से हॉटस्पॉट्स बढे़ हैं उससे हजारों की संख्या में पब्लिक का मूवमेंट प्रभावित हुआ है। ऐसे बहुत से लोग हॉटस्पॉट में फंस गए हैं जिनकी कोई गलती नहीं है। बता दें कि एक बार हॉटस्पॉट बनने के बाद संबंधित इलाके में 28 दिनों में तक मूवमेंट प्रभावित रहता है।

रुक जाती है जिंदगी

हॉटस्पॉट बनना कोई आम बात नहीं है। किसी एरिया को हॉटस्पॉट बनाने के बाद वहां का जनजीवन कम से कम 28 दिन के लिए थम जाता है। लोगों को आने-जाने के लिए मनाही हो जाती है। बाहरियों को प्रवेश नहीं दिया जाता। शहर में पहला हॉटस्पॉट शाहगंज था जो कब का खत्म हो चुका है। जबकि तेलियरगंज का शंकरघाट एरिया दूसरी बार हॉटस्पॉट बनाया गया है। 24 अप्रैल को लूकरगंज को हॉटस्पॉट बनाया गया था। इसके बाद से यह संख्या तेजी से बढ़ी है। प्रतिदिन औसतन एक नया हॉटस्पॉट बना है। यही कारण है कि 30 दिन में 25 हॉटस्पॉट बने हैं।

ये हैं हॉटस्पॉट के नियम

-एरिया में कोई भी दुकान नहीं खोली जाती है।

-एरिया के प्रवेश और निकास पर पुलिस बैरीकेडिंग की जाती है।

-लोगों को आसपास जाने की भी इजाजत नहीं होती।

-विशेष पास जारी होत हैं और इसके आधार पर लोग इलाकों में जाने की अनुमति दी जाती है।

-हॉटस्पॉट में मीडिया को घुसने पर रोक होती है।

-फल, सब्जी, दवा आदि होम डिलीवरी से घर जाता है।

-घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग और जांच की जाती है। लक्षण मिलने पर जांच होती है।

नियमत: पॉजिटिव पाए जाने के बाद हॉटस्पॉट बनाया जाता है। यहां पर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसका परपज संक्रमण को रोकना होता है।

-डॉ। ऋषि सहाय, नोडल कोविड 19

Posted By: Inextlive