-घर में शव रख, मायके वालों का आने का किया जा रहा हैं इंतजार

-ससुरालवालों का कहना, पति और जेठ गये थे काम पर, जेठानी के साथ छत पर खेल रही थी बेटी

PRAYAGRAJ: दारागंज थाना क्षेत्र के आलोपीबाग में ब्याही अनुपमा शुक्ला नामक महिला शुक्रवार को दिन में अपने घर में फांसी पर लटकती मिली। इस सूचना से पूरा परिवार सकते में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था। लेकिन मायके वालों से बात करने उन्होंने शव को पोस्टमार्टम भेजने से मना कर दिया हैं। वहीं पुलिस ने घर पर दो सिपाहियों की डयूटी लगा युवती के घर वालों के आने का इंतजार किया जा रहा हैं। ससुरालवालों का कहना था कि अनुपमा ने फांसी लगाकर जान दी है। क्यों? इसका संतोषजनक जवाब उनकी तरफ से नहीं मिला। पुलिस ने मृतका के दिल्ली में रहने वाले परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। अब इनके आने का वेट किया जा रहा हैं।

चाची के साथ खेल रही थी बच्ची

अनुपमा के पैरेंट्स वर्तमान समय में दिल्ली में सैटिल्ड हैं। उन्होंने अनुपमा की शादी 2013 में आलोपीबाग निवासी प्रवीण शुक्ला के साथ की थी। इस रिश्ते से दोनों को फिलहाल एक बच्ची है। उसकी उम्र करीब पांच साल है। परिवार के लोगों के अनुसार घटना के समय पति और जेठ काम पर गये थे। इकलौती बेटी अनन्या छत पर बड़ी चाची मोनिसा के साथ खेल रही थी। वह खेलने के बाद छत से नीचे आयी और कमरे में गई तो मां को पंखे से लटका देख बच्ची के मुंह से चीख निकल गई। आवाज सुन जेठानी मोनिसा दौड़कर नीचे आई। अनुपमा को साड़ी के सहारे पंखे से लटका देख उन्होंने पति नवीन और देवर प्रवीण को सूचना दी। दोनो काम छोड़कर घर पहुंचे तो सामने का सीन देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल कर युवती के घर वालों को सूचना दी।

मृतका का परिवार दिल्ली में रहता हैं। घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अब पुलिस युवती के घर वालों के आने का इंतजार कर रही हैं। वहीं ससुरालवालों का कहना है कि जिस वक्त मृतका ने फांसी लगायी पति और जेठ घर से बाहर थे और बेटी बड़ी मां के साथ छत पर। कोई शिकायत मिली तो जांच की जाएगी।

आशुतोष तिवारी

इंस्पेक्टर, दारागंज

Posted By: Inextlive