-निजामुद्दीन और सुशील यादव का दबदबा बरकरार

-छह सदस्यों का हुआ चुनाव

-चुनाव के दौरान नगर निगम में रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- सदस्यों के बाद अब उपाध्यक्ष का होगा चुनाव

ALLAHABAD: नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में शामिल छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद संडे को कड़ी-सुरक्षा के बीच कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ। इसमें सदस्यता खत्म होने के बाद लगातार तीसरी बार सुशील यादव और निजामुद्दीन का जहां दबदबा बरकरार रहा, वहीं तीन नए सदस्यों के पहली बार कार्यकारिणी में शामिल होने के साथ ही नगर निगम की कार्यकारिणी पूरी हो गई। कार्यकारिणी तैयार होने के बाद अब उपाध्यक्ष चुनाव की बारी है।

निभाई अपनी जिम्मेदारी

नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करने में इलाहाबाद के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। मेयर अभिलाषा गुप्ता के साथ ही फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्य, सांसद श्यामाचरण गुप्ता, विधायक पूजा पाल, अनुग्रह नारायण सिंह, परवेज अहमद, एमएलसी यज्ञदत्त शर्मा और सुरेश त्रिपाठी भी कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करने के लिए सदन में पहुंचे और मतदान किया। 89 में कुल 87 मत पड़े। नैनी जेल में बंद एमएलसी उदयभान करवरिया को जहां मतदान करने की अनुमति नहीं मिली, वहीं पार्षद आभा द्विवेदी शहर से बाहर होने के कारण मतदान करने नहीं आ सकीं।

चार राउण्ड में हुई काउंटिंग

पार्षद जुनैद अहमद मतगणना के फ‌र्स्ट राउंड में ही क्लीयर हो गए। वहीं, सेकेंड राउंड में क्लीयर होने के बाद सुशील यादव लगातार तीसरी बार कार्यकारिणी में शामिल होने में सफल रहे। सबसे कम छह वोट पाने वाले रमेश मिश्रा को हटाने के बाद उनके वोट पाकर शिव सेवक सिंह और निजामुद्दीन कार्यकारिणी में शामिल हुए। छह वोट पाने वाले संजय गुप्ता को हटाने के बाद उनके मत पाकर सोनिका अग्रवाल और पुष्पा कुशवाहा चुनाव जीतते हुए कार्यकारिणी सदस्य बन गई।

क्या चला दिनभर

-दिन में 11 बजे से दोपहर बाहर बजे तक कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रस्तावकों के साथ पार्षदों ने किया नामांकन।

-दोपहर बारह बजे से साढ़े बारह बजे तक नाम वापसी का समय था निर्धारित, लेकिन किसी ने भी नाम नहीं लिया वापस।

-12.30 से डेढ़ बजे तक चुनाव की हुई तैयारी

-डेढ़ बजे से पांच बजे तक चला मतदान

-साढ़े पांच बजे से शुरू हुई मतगणना, साढ़े छह बजे आ गया परिणाम

इनका कार्यकाल हुआ था खत्म

1. सुशील यादव

2. निजामुद्दीन

3. नीरज गुप्ता

4. कुसुमलता

5. रमेश मिश्रा

6. गिरीशंकर प्रभाकर गिरी बाबा

12 सदस्यीय कार्यकारिणी में ये हैं पहले से शामिल-

अतहर रजा लाडले, अनीस अहमद, आनंद सिंह, आभा द्विवेदी, किरन जायसवाल, राजू निषाद

कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए नगर निगम के नौ पार्षदों ने की दावेदारी- प्रस्तावकों ने नगर निगम में रखे नाम-

प्रत्याशी प्रस्तावक

1. शिवसेवक सिंह छेदी लाल

2. सुशील यादव अमित सिंह

3. निजामुद्दीन मो। अनीस

4. रमेश मिश्र अकीलुर्रहमान

5. संजय गुप्ता गिरी शंकर प्रभाकर

6. पुष्पा कुशवाहा आनंद सिंह

7. नीरज गुप्ता शिवसेवक सिंह

8. जुनैद अहमद अतहर रजा लाडले

9. सोनिका अग्रवाल किरन जायसवाल

चुने गए कार्यकारिणी सदस्य-

1. जुनैद अहमद

2. सुशील यादव

3. शिव सेवक सिंह

4. निजामुद्दीन

5. सोनिका अग्रवाल

6. पुष्पा कुशवाहा

Posted By: Inextlive